☰
Jharkhand

CM हेमंत की मां के संस्कार भोज में परोसे जा रहे 11 तरह के व्यंजन, जानिए क्या है इंतजाम

Saumya Shukla
Saumya Shukla
Reporter | Copy Editor

रामगढ़ (RAMGARH): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का संस्कार भोज रामगढ़ के पैतृक गांव नेमरा में आज आयोजित किया जा रहा है और आयोजन में लोगों के लिए एक से एक तैयारियां भी की जा रही है. भोज में 11 तरह के व्यंजन परोसे से जाएंगे, लोगों के बैठने के लिए दो बड़े जर्मन हैंगर बनाए गए हैं, जिसमें एक साथ एक बार में 5000 लोग बैठकर भोज कर सकेंगे. साथ ही, दो जर्मन हैंगर में किचन बनाए गए हैं.

1 लाख से अधिक लोगों के भोज की है व्यवस्था

कार्यक्रम में 1 लाख से अधिक लोगों के लिए भोज की व्यवस्था की गई है. मटन, मछली, गुलाब जामुन, दाल पापड़ ,दही ,सब्जी ,बुंदिया सहित 11 तरह के व्यंजन बनाने के लिए धनबाद और रांची से 1000 से अधिक कुशल कारीगर भोज बनाने में लगे हुए हैं. सुरक्षा के हिसाब से गांव सहित लुकैया टांड को 13 जोन में बांटा गया है. सुरक्षा में 13 IPS, 42 DSP समेत 2000 से अधिक पुलिस के इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी और जवानों की तैनाती की गई है. इसके अलावा IG और DIG खुद सुरक्षा की कमान संभाल रहे हैं. सुरक्षा जांच के लिए पांच जगह चेक पोस्ट बनाए गए हैं, लुकैया टांड़ में निजी वाहनों के लिए बड़ा पार्किंग बनाया गया है.  रुकैया तार से लोगों को नेवर तक ले जाने के लिए 400 से अधिक ऑटो और EV  लगाए गए हैं.

क्या बोले राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम

वही संस्कार भोज में शामिल होने आए राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम ने कहा कि सोरेन परिवार के लिए काफी दुख का घड़ी है, 1 साल पूर्व उनके पिताजी का देहांत हुआ था और अब इनकी माता जी का देहांत हुआ है, पूरी तरीका से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सर से माता-पिता का साया उठ गया है, ऐसे में भगवान उनके परिवार को शक्ति प्रदान करें और माता जी को हरिचरण में स्थान मिले.

रिपोर्ट- अनुज ठाकुर