मोतिहारी:-इंडो-नेपाल बॉडर रक्सौल में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क से जुड़े मामले का बड़ा खुलासा हुआ है.पी0आई0ओ0 पाकिस्तानी जासूसी के आरोप में 2 युवको को हिरासत में लिया गया है.वहीं 2 मोबाइल सीज किया गया है. मोबाइल से पाकिस्तानी कनेक्शन का डाटा प्राप्त हुई है.पी0आई0ओ0 पाकिस्तानी एजेंट के द्वारा भारतीय मोबाइल नम्बर का व्वाट्सएप बना जासूसी से जुड़ा मामला का खुलासा हुआ है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 25 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के विजयबारा कांड संख्या 01/26 के अनुसंधान में बिहार के रक्सौल के कुछ युवक मोटी पैसा के लालच में अपना मोबाइल नंबर पर व्वाट्सएप का ओटीपी मांगा पी0आई0ओ0पाकिस्तान एजेंट को उपलब्ध करा रहा है.जिसके बाद पी0आई0ओ0 पाकिस्तान एजेंट के द्वारा भारतीय मोबाइल नबर का व्वाट्सएप बना प्रयोग कर भारत विरोधी जासूसी करता है.जिसका सूचना आंध्र प्रदेश के विजयबारा पुलिस के द्वारा मोतिहारी पुलिस को देते हुए त्वरित मोतिहारी पहुँचा और रक्सौल थानां क्षेत्र में मोतिहारी पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर दो लोगो को गिरफ्तार किया.वहीं गिरफ्तार युवको के पास से 2 मोबाइल बरामद किया गया है.बरामद मोबाइल से व्वाट्सएप का ओटीपी पी0आई0ओ0 पाकिस्तान एजेंट को उपलब्ध कराने की साक्ष्य प्राप्त हुई है.
नेपाल सीमा से सटे रक्सौल की भौगोलिक स्थिति सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील मानी जाती है. ऐसे में जासूसी नेटवर्क से जुड़े इस मामले की गंभीरता के बाबजूद देश विरोधी ताकत की कोई न कोई किसी रूप में मामले सामने आता रहता है.
मोतिहारी पुलिस अधीक्षक के सोशल मीडिया माध्यम से बताया गया है कि पी0आई0ओ0 पाकिस्तान एजेंट की दो मददगार को गिरफ्तार किया गया है.ऐसे में आंध्र प्रदेश के विजयवारा थाना कांड संख्या के अनुसंधान में विजयवारा पुलिस को प्राप्त पहलुओं पर इंडो नेपाल रक्सौल इलाके में छापेमारी कर दो युवक को गिरफ्तार किया गया और दोनो के मोबाइल से व्वाट्सएप का ओटीपी पी0आई0ओ0 पाकिस्तान एजेंट को उपलब्ध कराया गया है. जिस मोबाइल नम्बर पर पी0आई0ओ0 पाकिस्तान एजेंट व्वाट्सएप बना संचालित भारत विरोधी जासूसी करता है.
गिरफ्तार युवक की पहचान बिहार के पुर्वी चंपारण जिले के रक्सौल थानां क्षेत्र के रक्सौल शहर स्थित नागा रोड मुहल्ला निवासी आदित्य पांडेय पिता-बलिराम पांडेय एवँ दूसरा राजा कुमार पिता-शुरेश साह की गिरफ्तारी रक्सौल थाना क्षेत्र के नोनियाडीह गॉव से हुई है,राजा कुमार पिता-शुरेश साह बिहार के मधुबनी जिला अंतर्गत थाना व ग्राम हरलाखी निवासी बताया जा रहा है.
