Jharkhand

बाढ़ के हालत पर सीएम सम्राट की नजर,बंगाल के सीएम से फरक्का बराज खोलने का किया आग्रह

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

 

पटना: बिहार में गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर और कई इलाकों में उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से दूरभाष पर बातचीत की. मुख्यमंत्री ने फरक्का बराज के सभी गेट खोलने का आग्रह किया, ताकि गंगा नदी के जलप्रवाह को सुगम बनाया जा सके और बिहार में बाढ़ की स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिल सके.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण बिहार के कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है. ऐसी परिस्थिति में फरक्का बराज के सभी गेट खोले जाने से नदी के प्रवाह को गति मिलेगी और अतिरिक्त पानी की निकासी में सहायता मिल सकती है.

बातचीत के दौरान पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया. बिहार सरकार का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलनिकासी को बेहतर बनाना, लोगों को राहत पहुंचाना और संभावित नुकसान को कम करना है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में अंतरराज्यीय समन्वय बेहद महत्वपूर्ण है. फरक्का बराज के संबंध में त्वरित कदम उठाए जाने से बिहार में बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने में मदद मिलने की उम्मीद है.

 

TagsBihar