Jharkhand

स्केटिंग करते हुए बाबा धाम निकला पलामू का राजा, हजारों किलोमीटर का तय करेगा सफर

Saumya Shukla
Saumya Shukla
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पलामू (PALAMU): सावन के महीने में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवघर पहुंच रहे हैं. इसी बीच पलामू के हरिहरगंज के राजा भी स्केटिंग करते हुए बाबा धाम की यात्रा पर निकल पड़े हैं. वह स्केटिंग के जरिए हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर देवघर पहुंचेंगे और बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे.

दुर्गा मंदिर से शुरू की यात्रा

राजा ने अपनी यात्रा की शुरुआत हरिहरगंज के दुर्गा मंदिर से की. रवाना होने से पहले उन्होंने मंदिर में पूजा की और माता का आशीर्वाद लिया. इसके बाद "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयकारों के बीच वह स्केटिंग करते हुए देवघर के लिए रवाना हुए.
यात्रा शुरू होने के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां मौजूद रहे. लोगों ने राजा का हौसला बढ़ाया और उनकी सुरक्षित यात्रा की कामना की.

लोगों ने दी शुभकामनाएं

समाजसेवी जानू चौधरी, खुश रंजन, सतीश गुप्ता, छोटू गुप्ता, गुड्डू कुमार, विकास कुमार और संजय कुमार गुप्ता समेत कई लोगों ने राजा को शुभकामनाएं दीं. सभी ने बाबा भोलेनाथ से उनकी यात्रा सफल होने की प्रार्थना की.
यात्रा के दौरान मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयकारों से गूंज उठा.

आस्था के साथ हिम्मत भी

राजा की स्केटिंग यात्रा इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी लंबी दूरी स्केटिंग करते हुए तय करना आसान नहीं है. इसके लिए मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति की जरूरत होती है.राजा का लक्ष्य बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करना है. उनकी यह यात्रा आस्था के साथ मेहनत और हिम्मत की मिसाल भी बन रही है.