Jharkhand

पलामू डैम में दर्दनाक हादसा, गहरे पानी में डूबे तीन दोस्त, एक की मौत

Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor

पलामू(PALAMU): जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र स्थित दिनादाग गांव में डैम में नहाने गए तीन युवक अचानक गहरे पानी में फंस गए, जिससे वे डूबने लगे. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवकों को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

दिनादाग गांव के तीनों युवक एक साथ डैम में स्नान करने पहुंचे थे. शुरुआत में सब कुछ ठीक था, लेकिन नहाने के दौरान वे डैम के उस हिस्से तक पहुंच गए जहां पानी काफी गहरा था. गहराई का सही अनुमान नहीं लग पाने के कारण तीनों का संतुलन बिगड़ गया और वे पानी में डूबने लगे.

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत डैम की ओर दौड़े और बचाव का प्रयास शुरू किया. पुलिस को सूचना दी गई जिसेक बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया.

काफी प्रयासों के बाद दो युवकों को गंभीर हालत में पानी से बाहर निकाल लिया गया. उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. चिकित्सकों की निगरानी में दोनों युवकों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. वहीं तीसरे युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू टीम ने कई घंटों तक अभियान चलाया. इधर  परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे डैम, तालाब और अन्य गहरे जलाशयों में नहाते समय विशेष सावधानी बरतें. अधिकारियों का कहना है कि गर्मी और बरसात के मौसम में जलस्तर और गहराई का सही अंदाजा लगाना मुश्किल होता है, जिससे ऐसे हादसों का खतरा बढ़ जाता है. एक युवक की असमय मौत ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है,