पलामू: जिले के हुसैनाबाद थाना के हाजत से एक अभियुक्त हड़कड़ी और रस्सी के साथ फरार हो गया. जिसके बाद महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी मिलने के बाद तलाशी शुरू की गई लेकिन आरोपी फरार हो गया. अब इस मामले में हुसैनाबाद थाना में लिखित आवेदन देकर केस दर्ज कराया है. वहीं पूरे मामले में पुलिस अब सवालों के घेरे में है.
बताया जा रहा है कि औरंगाबाद से एक युवक को गिरफ्तार कर हुसैनाबाद लाया गया था. जिसके बाद उसे हाजत में रख कर आगे की कार्रवाई की जा रही थी. हाजत की सुरक्षा में तीन चौकीदार को लगाया गया था. लेकिन इस बीच युवक ने तबीयत खराब होने की बात कही जिसके बाद उसके हाथ में हथकड़ी लगा कर उसे निकालने वाले थे. तभी वह थाना के हाजत से फरार हो गया.
जिसके बाद थानेदार समेत अन्य पुलिस अधिकारी जांच में जुटे है. आरोपी की तलाश में पलामू से औरंगाबाद तक छापेमारी की जा रही है.आरोपी पर हुसैनाबाद थाना में 29 सितंबर को एक केस दर्ज किया गया था. जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अक्टूबर को रीतेश कुमार उम्र 19 वर्ष पिता अनिल सिंह सा०- पीपरा बगाही थाना कुटुम्बा जिला औरंगाबाद बिहार से गिरफ्तार कर लिया. लेकिन अब दोबारा से वह फरार हो गया.
बताया गया है कि एक अक्टूबर को सुबह 08.10 बजे चौकिदार को धक्का देकर हथकड़ी हाथ में लगा हुआ हथकड़ी रस्सा के साथ थाना हाजत से भाग गया. हुसैनाबाद थाना में हथकड़ी रस्सा लेकर हाजत से भागने के आरोप में अप्राथमिकी अभियुक्त रीतेश कुमार उम्र 19 वर्ष पिता अनिल सिंह सा०- पीपरा बगाही थाना कुटुंबा जिला औरंगाबाद बिहार के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने को लेकर आवेदन दिया गया है.
