☰
Jharkhand

हुसैनाबाद में डांडियां का उत्साह, पूर्व मंत्री कमलेश सिंह ने किया उद्घाटन

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

पलामू: शारदीय नवरात्र के उत्साह और उमंग के बीच हुसैनाबाद में डांडिया की धूम देखने को मिली. पूर्व मंत्री की पहल पर अनुमंडल कार्यालय के समीप स्थित कर्पूरी मैदान में बीती रात आयोजित डांडिया कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. साथ ही कलाकारों ने रंग बिरंगी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया. पूरा माहौल भक्ति के डूब गया.   

पारंपरिक संगीत, आकर्षक प्रस्तुतियों और रंग-बिरंगे परिधानों से सजा आयोजन देर रात तक चलता रहा.  कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता कमलेश कुमार सिंह, एसडीपीओ सह आईपीएस दिव्यांश शुक्ला, युवा नेता सूर्या सोनल सिंह, अंचलाधिकारी पंकज कुमार, थाना प्रभारी चंदन कुमार और भाजपा नेता विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया.  वहीं स्थानीय महिलाओं और युवतियों ने डांडिया में भाग लिया. पूर्व मंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि माँ दुर्गा की आराधना में देश डूबा है. सभी पंडाल में पूजा अर्चना की जा रही है.हुसैनाबाद में भी दुर्गा पूजा आस्था के साथ मनाई जा रही है. उन्होंने सभी को दशहरा की बधाई दी और कहा कि यह पर्व हमें बताता है कि अहंकारी कितना भी ताकतवर हो आखिर उसका अंत होता है. भगवान राम ने रावण का अंत किया था. आज हमें अपने अंदर भगवान राम के आदर्श को अपनाने की जरूरत है.जिससे हम गलत के खिलाफ आवाज उठा पाए.   

वहीं युवा नेता सूर्या सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा में डांडिया एक परंपरा का हिस्सा है.हुसैनाबाद में भी माँ दुर्गा की पूजा धूम धाम से की जा रही है. दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक का त्योहार है. इस पर्व में हमें यह सिख मिलती है कोई कितना बड़ा हो. कितना भी ताकतवर हो अगर वह गलत है तो वैसे लोगों का अंत होता है.उन्होंने कहा कि हम सब में भगवान राम है. और गलत के खिलाफ आवाज बुलंद करने की ताकत श्री राम से मिलती है.                 

वहीं इस आयोजन ने धार्मिक उत्सव के साथ-साथ सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने और सामाजिक मेलजोल को मजबूत करने का संदेश दिया. स्थानीय लोगों की बड़ी भागीदारी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया.