☰
Jharkhand

पलामू में दवा दुकान, जांच घर और हेल्थ क्लिनिक में डीसी ने किया रेड,आधा दर्जन सेंटर सील   

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

पलामू:जिले में बिना मापदंड के चल रहे दवा दुकान,जांच घर और अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अचानक डीसी पहुँच गए. जिससे हड़कंप मच गया. पलामू उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान MMCH के पास चल रहे जांच घर में गड़बड़ियाँ मिली. जिसपर कार्रवाई करते हुए सील कर दिया गया. साथ ही चेतवानी दी गई है कि अगर जिले में कही भी माप दंड का पालन किए बिना संचालन किया जाता है तो उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शुक्रवार को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) परिसर के पास संचालित मेडिकल दुकानों, अल्ट्रासाउंड केंद्रों और विभिन्न जांच घरों का औचक निरीक्षण किया.  उपायुक्त के अचानक पहुंचने से परिसर में संचालित जांच केंद्रों में हड़कंप मच गया.  निरीक्षण के दौरान कई केंद्रों के लाइसेंन और  आवश्यक कागजात की जांच की गई, जिसमें अनियमितताएं सामने आने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की.

जांच के दौरान न्यू पम्मी हेल्थ क्लिनिक और नारायण मेडिकल्स को मौके पर ही सील करा दिया गया.  न्यू पम्मी हेल्थ क्लिनिक के संचालक शैलेन्द्र कुमार और कन्हैया लाल गुप्ता के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए.  उपायुक्त ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है. निरीक्षण के दौरान कई जांच घरों के कर्मचारी केंद्र बंद कर मौके से फरार हो गए.  इस पर उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि निरीक्षण के समय केंद्र बंद कर फरार होने वाले संचालकों और कर्मचारियों के प्रतिष्ठानों की भी गहन जांच कराई जाएगी.  अनियमितता पाए जाने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रशासनिक टीम की जांच के दौरान आधा दर्जन से अधिक जांच घर एवं डायग्नोस्टिक सेंटर सील किए गए.  उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी केंद्रों के लाइसेंस, संचालन संबंधी अनुमति और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच करने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के बाद एमएमसीएच के निकट में संचालित जांच केंद्रों और मेडिकल दुकानों में हड़कंप की स्थिति बनी रही.