Jharkhand

पलामू में भाजपा नेताओं की बैठक, बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने की योजना

Varsha Varma CE
Copy Editor
पलामू में भाजपा नेताओं की बैठक, बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने की योजना

पलामू(PALAMU): हुसैनाबाद  में भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना, आगामी कार्यक्रमों की तय करना तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका को और प्रभावी बनाना रहा.

बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह और गढ़वा जिला प्रभारी पंकज सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे. दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि जब तक पार्टी की पकड़ हर बूथ और हर गांव तक नहीं होगी, तब तक संगठनात्मक मजबूती अधूरी मानी जाएगी.

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक सक्रिय होकर जनता के बीच जाएं और पार्टी की नीतियों, योजनाओं तथा उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें. साथ ही जनसंपर्क अभियान को तेज करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई.

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में शामिल प्रमुख कार्यकर्ताओं में सूर्या सिंह, सोमेश सिंह, संतोष सिंह, अजित सिंह, योगेंद्र सिंह, अखिलेश मेहता, अजय गुप्ता, सुधीर सिंह, राजकुमार गुप्ता, रंजीत पासवान, विनोद पांडे, रामेश्वर राम, प्रकाश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, रामराज मेहता, रवि रंजन सिंह, शशि पांडे, उदित सिंह, अप्पू सिंह, बीरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, विकास सिंह, सुनील सिंह, प्रदीप सिंह, शेखर सिंह और भीष्म सिंह सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे.

बैठक के दौरान पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करना और जनता के बीच पार्टी की विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुंचाना ही प्राथमिक लक्ष्य है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएं. Nबैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने भी एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और आगामी अभियानों को सफल बनाने का संकल्प लिया.