☰
Jharkhand

तीन महीने बाद आज से फिर खुला बेतला नेशनल पार्क, सांसद कालीचरण सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन

Saumya Shukla
Saumya Shukla
Reporter | Copy Editor

पलामू(PALAMU): आज तीन महीने बाद 1 अक्टूबर से बेतला नेशनल पार्क को खोल दिया गया है. चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर पार्क को दोबारा खोल दिया. लेकिन अब कई लोगों के मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर बेतला नेशनल पार्क बंद क्यों हुआ था? तो चलिए इसे समझते हैं.a de

क्यों बंद होता है पार्क?

दरअसल, नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी के आदेश पर पार्क को हर साल 1 जुलाई से 30 सितंबर तक तीन महीने के लिए बंद कर दिया जाता है, क्योंकि यह समय वन्यजीवों के प्रजनन का होता है. इस दौरान वन्यजीवों को किसी तरह की परेशानी न हो और वे अपने प्राकृतिक वातावरण में बिना किसी बाधा के रह सकें, इसके लिए पार्क को तीन महीने के लिए बंद रखा जाता है.

कैसे खोला गया पार्क?

चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर पार्क को वापस खोल दिया. लेकिन इससे पहले सांसद का पारंपरिक गीत और नृत्य के साथ स्वागत किया गया. इस दौरान सांसद ने कहा कि पार्क के दोबारा खुलने के बाद इसकी रौनक वापस लौट आई है और लोगों का रोजगार भी बढ़ेगा.

पार्क खुलने के बाद अब पर्यटक एक बार फिर बेतला के जंगलों और प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद ले सकेंगे. बच्चे और बड़े, दोनों ही जंगल सफारी का आनंद ले सकते हैं. तीन महीने तक बंद रहने के बाद पार्क के खुलने से स्थानीय लोगों और पर्यटन से जुड़े कारोबारियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है.