Jharkhand

जन्म प्रमाण पत्र के लिए पंचायत सचिव के पैर पकड़ने को मजबूर हुआ युवक, पाकुड़ का वीडियो वायरल

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

पाकुड़(PAKUR):पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड से एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक अपने भतीजे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की गुहार लगाते हुए पंचायत सचिव के पैरों में गिरता नजर आ रहा है.जानकारी के अनुसार, जामजोरी पंचायत के रहने वाले दिनेश टुडू का आरोप है कि वह पिछले तीन महीने से अपने भतीजे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लगातार पंचायत और प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे.

 पाकुड़ का वीडियो वायरल

उनका कहना है कि हर बार उन्हें आज-कल कहकर वापस भेज दिया जाता था.सोमवार को दिनेश टुडू लिट्टीपाड़ा प्रखंड कार्यालय पहुंचे.वहां पंचायत सचिव को देखकर वह भावुक हो गए और उनके पैरों में गिरकर जन्म प्रमाण पत्र जल्द बनाने की गुहार लगाने लगे.इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

स्थानीय लोगों में नाराजगी

 वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है और मामले की जांच कर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की जा रही है. वहीं, इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है. जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट: विकास कुमार