Jharkhand

पाकुड़ में चोरों का आतंक! एक ही रात में दो घरों के टूटे ताले, लाखों के जेवर और नकदी साफ़

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

पाकुड़(PAKUR):झारखंड के पाकुड़ जिले में इन दिनों चोरों का आतंक देखने को मिल रहा है जहां एक ही रात में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया है.जहां नगर थाना क्षेत्र के सिंधीपाड़ा मोहल्ले में बीती रात चोरों ने दो सूने घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी कर ली. चोर घरों के ताले काटकर अंदर घुसे और नकदी, जेवर व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए जानकारी के मुताबिक, चोरों ने भट्टाचार्य और अमित कुमार के घर में वारदात को अंजाम दिया.

अलमारी और लॉकर तोड़कर चोर सारा कीमती सामान ले गए चोर 

दोनों परिवारों का कहना है कि घर की अलमारी और लॉकर तोड़कर चोर सारा कीमती सामान ले गए. चोरी गए सामान की सही कीमत का आकलन किया जा रहा है, लेकिन नुकसान लाखों रुपये का बताया जा रहा है.घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ कुमार गौरव और नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में दो संदिग्ध दिखाई दिए.एक संदिग्ध लुंगी पहने था और दूसरे ने फुल पैंट पहन रखी थी.दोनों ने गमछे से अपना चेहरा ढक रखा था.

सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही है पुलिस

 पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है.अलग-अलग टीमों को उनकी तलाश में लगाया गया है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया गया है.लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से इलाके के लोगों में डर और नाराजगी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है.

रिपोर्ट; विकास कुमार