☰
Jharkhand

घर के आंगन में आम के पेड़ से लटका मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

पाकुड़ (PAKUR): झारखंड के पाकुड़ जिले में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. महेशपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर स्थित रोशना टोला में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके ही घर के आंगन में आम के पेड़ से लटका मिला. शव साड़ी के सहारे पेड़ से लटका हुआ था. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान समीर हेम्ब्रम के रूप में हुई है.

ग्रामीणों ने देखा पेड़ से लटका शव

मिली जानकारी के अनुसार, समीर हेम्ब्रम का शव उसके घर के आंगन में आम के पेड़ से लटका हुआ था. बताया जा रहा है कि सबसे पहले ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी. घर के आंगन में इस तरह शव मिलने की खबर तेजी से पूरे गांव में फैल गई. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं. हालांकि, समीर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. यह भी पता नहीं चल पाया है कि घटना से पहले उसके साथ क्या हुआ था.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद महेशपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई. पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. मौत के पीछे की असली वजह क्या है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. पुलिस आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटा सकती है.फिलहाल इस घटना के बाद रोशना टोला में मातम और चर्चा का माहौल है. अब देखना होगा की पुलिस इस मामले मेकीय कार्रवाई करती है.