☰
Jharkhand

पाकुड़: वाहन मालिकों को अंतिम चेतावनी, 90 दिन पुराने ई-चालान नहीं भरे तो ब्लैकलिस्ट होंगे वाहन

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

पाकुड़ (PAKUR): पाकुड़ जिले के वाहन मालिकों के लिए जिला परिवहन विभाग ने जरूरी निर्देश जारी किया है. जिन वाहनों पर 90 दिनों से अधिक समय से ई-चालान लंबित है, उन्हें जल्द से जल्द जुर्माने की राशि जमा करनी होगी. भुगतान नहीं करने पर ऐसे वाहनों को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी वाहन मालिकों से अपने वाहनों पर लंबित ई-चालान की जांच करने और बकाया राशि का भुगतान जल्द करने की अपील की है. विभाग ने बताया कि 90 दिनों से अधिक पुराने चालान का भुगतान नहीं करने वाले वाहनों की सूची व्यवहार न्यायालय, पाकुड़ को भी भेजी जाएगी.

लंबित ई-चालान की सूची व्यवहार न्यायालय को भेजी जाएगी

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जिले में कई वाहनों पर लंबे समय से ई-चालान का भुगतान लंबित है. ऐसे वाहन मालिकों को अपने वाहनों के चालान की स्थिति की जांच कर बकाया राशि जमा करनी चाहिए. विभाग के अनुसार, 90 दिनों से अधिक पुराने चालान का भुगतान नहीं करने वाले वाहनों को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसके साथ ही ऐसे वाहनों की सूची व्यवहार न्यायालय, पाकुड़ को भी भेजी जाएगी.

विभाग ने स्पष्ट किया है कि चालान को नजरअंदाज करना वाहन मालिकों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है. इसलिए अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय जल्द भुगतान करना जरूरी है. वाहन मालिक घर बैठे भी ऑनलाइन माध्यम से अपने लंबित चालान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

केवल सरकारी पोर्टल से करें चालान का भुगतान

ई-चालान की जांच और भुगतान के लिए परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों को भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. इसके लिए https://echallan.parivahan.nic.in/⁠ पर जाकर वाहन नंबर या चालान से संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी. इसके बाद लंबित चालान की स्थिति देखकर ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है.

रिपोर्ट: विकास कुमार