☰
Jharkhand

ऑपरेशन मुस्कान से पाकुड़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां, 31 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

पाकुड़ (PAKUR): जिले में चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उनके वास्तविक धारकों तक पहुंचाने के लिए पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान अभियान लगातार जारी है. इसी अभियान के तहत पाकुड़ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए 31 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. शनिवार, 21 नवंबर को पुलिस ने बरामद सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिए. पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बरामद किए गए 31 मोबाइल फोन में नगर थाना क्षेत्र से 12, महेशपुर थाना से 4, लिट्टीपाड़ा थाना से 3, मुफस्सिल थाना से 3, हिरणपुर थाना से 3, अमड़ापाड़ा थाना से 2, पाकुड़िया थाना से 3 और मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र से 1 मोबाइल शामिल है.

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बरामद हुए मोबाइल

पाकुड़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बरामद 31 मोबाइल फोन जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मिले हैं. इनमें नगर थाना क्षेत्र से 12, महेशपुर से 4, लिट्टीपाड़ा से 3, मुफ्फसिल से 3, हिरणपुर से 3, पाकुड़िया से 3, अमड़ापाड़ा से 2 और मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र से 1 मोबाइल फोन बरामद किया गया है. बरामद मोबाइल में रेडमी, रियलमी, वीवो, ओप्पो, वनप्लस, सैमसंग, आईक्यूओओ और इनफिनिक्स जैसी कंपनियों के फोन शामिल हैं.

पहले भी कई मोबाइल बरामद कर लौटाए जा चुके हैं

ऑपरेशन मुस्कान के तहत पाकुड़ पुलिस पहले भी कई बार गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप चुकी है. जनवरी 2026 में 5, मार्च में 24 और 31 मार्च को 21 मोबाइल फोन बरामद किए गए थे. अब 21 नवंबर को 31 मोबाइल फोन की बरामदगी के साथ पुलिस ने एक बार फिर लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटाई है. इस अभियान में जिले के विभिन्न थानों के थाना प्रभारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई. पाकुड़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चोरी और गुम हुए अन्य मोबाइल फोन की तलाश और बरामदगी के लिए ऑपरेशन मुस्कान आगे भी जारी रहेगा.

रिपोर्ट: विकास कुमार