☰
Jharkhand

धनबाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल :वायरलेस सेवा से जुड़े 23 पुलिस कर्मियों को भेजा गया बाहर ,देखिये लिस्ट 

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद(DHANBAD) | धनबाद पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर -पोस्टिंग हुई है. झारखंड पुलिस वायरलेस सेवा से जुड़े साक्षर पुलिसकर्मियों के प्रदेश स्तर पर तबादले का असर धनबाद में भी पड़ा है.  धनबाद जिले के 23 पुलिस कर्मियों को दूसरे जिले में भेजा गया है.  तत्काल उन्हें नए स्थान पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. 

ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक  तोपचांची थाना के विशाल कुमार तिवारी, लोयाबाद के निर्मल कुमार महतो, कतरास के राजा कुमार, एचएफ-वीएचएफ धनबाद के सौरभ कुमार, रवि कुमार, बबलू कुमार रवानी, अमृत हेम्ब्रम और नंदकिशोर साव का तबादला हुआ है.  बरवाअड्डा के महेश प्रसाद महतो, सिंदरी के बागेश्वर बाउरी, धनसार के अमीन किस्कू, पाथरडीह के अशोक कुमार हांसदा, महुदा के बैद्यनाथ रजवार और पूर्वी टुंडी के शंकर मोदी का भी स्थानांतरण हुआ है।

नगर थाना की पिंकी महतो और नीलम कुमारी, केंदुआडीह की अशांका कुमारी, महिला थाना की चांदनी कुमारी, सरायढेला की प्रीति कुमारी, निरसा की आशा कुमारी, बैंक मोड़ की सुमनी कुमारी तथा सीसीटीएनएस धनबाद के सद्दाम अंसारी और प्रीति कुमारी भी इस सूची में हैं। सभी को रांची, लातेहार, खूंटी, आइआइ कंट्रोल, चाइल्ड थाना समेत अन्य स्थानों पर पदस्थापित किया गया है.  देखें धनबाद से स्थानांतरित पुलिस कर्मियों की पूरी सूची --