☰
Jharkhand

लोहरदगा में ब्राऊन शुगर के साथ आठ अपराधी को गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

लोहरदगा (LOHARDAGA): लोहरदगा पुलिस ने ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 98 ग्राम ब्राऊन शुगर के साथ आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा. आरोपियों के पास से बरामद ब्राऊन शुगर की क़ीमत करीब बीस लाख रुपए बताई जा रही है. इस घटना की जानकारी एसपी सादिक अनवर रिजवी ने दी. उन्होंने कहा की कुडू पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक थार वाहन को चिन्हित किया गया. चंदवा से कुडू की ओर आ रहा थार वाहन केरवाड़ी मोड़ के समीप एक निर्माणाधीन मकान की ओर जाते हुए देखा गया.

पुलिस ने जब मकान को घेर कर जब जांच अभियान चलाया तो उक्त निर्माणाधीन मकान में आठ लोग पकड़े गए. पकड़े गए लोगों की जब जांच की गई तो उनके पास से ब्राऊन शुगर एलुमिनियम फोइल में बरामद हुआ. पुलिस ने सभी आठ लोगों से मिले ब्राऊन शुगर को मिलाया तो वो 98 ग्राम हुआ. जिसकी कीमत बीस लाख रुपए आंकी गई. इसमें मुख्य सरगना लातेहार निवासी सोनू राज कुमार और रितु राज जयसवाल उर्फ रितु राज कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया. सभी गिरफ्तार आरोपियों को लोहरदगा मंडल कारा भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और यह भी पता लगाने में जुट गई है इसके पीछे कोई बड़े संगठन का तो कनेक्शन नहीं.  

एल्यूमिनियम फॉयल में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर

पुलिस ने निर्माणाधीन मकान के अंदर से आठ लोगों को पकड़ा. तलाशी के दौरान उनके पास से एल्यूमिनियम फॉयल में रखी ब्राउन शुगर बरामद हुई. सभी आरोपियों के पास से मिली नशीले पदार्थ की मात्रा को मिलाने पर कुल 98 ग्राम वजन पाया गया. पुलिस के मुताबिक, इसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये है.

मुख्य सरगना भी पुलिस की गिरफ्त में

गिरफ्तार आरोपियों में लातेहार निवासी सोनू राज कुमार और रितु राज जायसवाल उर्फ रितु राज कुमार भी शामिल हैं. पुलिस इन्हें इस मामले का मुख्य सरगना बता रही है. एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें जेल भेज दिया गया है. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और नशे के कारोबार के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है.

रिपोर्ट- गौतम लेनिन