☰
Jharkhand

लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, JJMP सुप्रीमो पप्पू लोहरा का भाई संतोष लोहरा गिरफ्तार

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

लातेहार : झारखंड के लातेहार जिले से बड़ी खबर सामने आई है. पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन JJMP के पूर्व सुप्रीमो पप्पू लोहरा के भाई संतोष लोहरा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है.

मिली जानकारी के अनुसार लातेहार के एसपी कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि संतोष लोहरा एक बार फिर इलाके में सक्रिय हो गया है. बताया जा रहा है कि वह ठेकेदारों और व्यापारियों से रंगदारी मांग रहा था और संगठन को दोबारा मजबूत कर क्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम करने की कोशिश कर रहा था.

सूचना मिलने के बाद एसपी ने तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया. इसके बाद पुलिस टीम ने संतोष लोहरा के संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की. इसी अभियान के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब संतोष लोहरा से पूछताछ कर रही है. पुलिस का प्रयास है कि पूछताछ के जरिए संगठन से जुड़े अन्य लोगों और उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा सके.

 मुठभेड़ में मारा गया था पप्पू लोहरा 

आपको बता दें कि संतोष लोहरा का भाई पप्पू लोहरा प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन JJMP का सुप्रीमो था।.झारखंड में लंबे समय तक संगठन का प्रभाव रहा और पप्पू लोहरा के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे. वर्ष 2025 में लातेहार पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने पप्पू लोहरा को मार गिराया था.

पप्पू लोहरा की मौत के बाद संगठन कमजोर पड़ गया था. अब आरोप है कि उसका भाई संतोष लोहरा दोबारा संगठन को खड़ा करने और इलाके में अपना वर्चस्व स्थापित करने की कोशिश कर रहा था.फिलहाल पुलिस की आगे की जांच कर रही है