☰
Jharkhand

BIG BREAKING: लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा,अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला,तीन युवकों की मौत

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

रांची: लातेहार जिले में गुरुवार की देर शाम सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई. NH 39 अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया. जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई. जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना के बाद इलाके में चीख पुकार मच गई. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. घटना मनिका थाना क्षेत्र के नामुदाग गाँव के पास घटी. सभी युवक नामुदाग के ही रहने वाले थे. दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है.

बताया जा रहा है कि मनिका थाना क्षेत्र के नामुदाग गाँव के पास NH39 पर शाम करीब 6 बजे बाइक सवार युवक को किसी गाड़ी ने कुचल दिया. इसके बाद गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. और  घटना के विरोध में सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शन कर रहे लोगों गाड़ी मालिक की गिरफ़्तारी और मुआवजा की डिमांड की गई है.

वहीं घटना स्थल पर मनिका थाना प्रभारी विक्रांत उपाध्याय दल बल के साथ पहुंचे और जांच शुरू कर दी है. साथ ही सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे है. पुलिस के मुताबिक गाड़ी की तलाशी शुरू कर दी गई है. सभी आस पास के थाना को अलर्ट किया गया है. जिससे गाड़ी को जब्त किया जा सके.

स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों युवक नामुदाग के ही रहने वाले है. मृतक में हीरामन नायक,नानकु नायक और पंकज कुमार शामिल है.तीन युवकों की मौत से गाँव में चीख पुकार मच गई है.