☰
Jharkhand

कोडरमा में दुर्गा पूजा को लेकर फ्लैग मार्च, SDPO ने कहा- सुरक्षा में तैनात रहेगी पुलिस

Saumya Shukla
Saumya Shukla
Reporter | Copy Editor

कोडरमा(KODARMA): जिले में दुर्गा पूजा पर विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए SDPO प्रमोद कुमार केसरी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे, फ्लैग मार्च कोडरमा थाना से शुरू होकर सहाना रोड, बोना काली, टोलटैक्स, कोडरमा बाजार, गांधी चौक, राजेंद्र चौक, लोकाई और चाराडीह तक निकाला गया. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

पूजा पंडालों का किया जा रहा है निरीक्षण

इस मौके पर SDPO प्रमोद कुमार केसरी ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान सभी पूजा पंडालों का निरीक्षण किया जा रहा है. पंडाल समितियों के सदस्यों से मिलकर सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली जा रही है. उन्होंने बताया कि प्रत्येक पंडाल में सीसीटीवी कैमरे, पेयजल और वॉलंटियर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. इसके अलावा सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, ताकि असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखी जा सके. उन्होंने कहा कि जिन पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है और दर्शन करने में परेशानी हो सकती है. वहां विशेष व्यवस्था की जाएगी. SDPO ने जिलेवासियों से अपील की कि वे निर्भीक होकर सभी पूजा पंडालों में दर्शन करें और दुर्गा पूजा का आनंद लें, पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हर समय मुस्तैद रहेगी.

दुर्गा पूजा के लिए खास इंतजाम

जिले में दुर्गा पूजा को लोगों के लिए सुरक्षित और आनंदमय बनाने के लिए कोडरमा पुलिस हर तरीके से कोशिश कर रही है और इसी को लेकर कुछ खास इंतजाम भी किए गए है जैसे की पंडाल में सीसीटीवी कैमरे, पेयजल और वॉलंटियर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए सादे कपड़े  में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे.

रिपोर्ट- अरुण बर्नवल