☰
Jharkhand

BREAKING: कोडरमा में कोयला ट्रक का पीछा कर रही पुलिस की बोलेरो पलटी, कई जवान घायल

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

कोडरमा (KODERMA): जिले से बड़ी खबर सामने आई है जहां चंदवारा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया. अवैध कोयले तस्करी कर रहे कुछ लोग पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए ट्रक का पीछा कर रहे थे. इसी दौरान पुलिस की दोनों गाड़ियां पलट गई और हादसा  हो गया. रांची-पटना मुख्य मार्ग पर मदनगुंडी पुल के पास पुलिस की बोलेरो वैन अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में वाहन में सवार पुलिस जवानों को चोटें आई हैं. ऐसे में किसी जवान को गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया.

मिली जानकारी के अनुसार, चंदवारा थाना की पुलिस टीम बरही से कोडरमा की ओर जा रहे एक कोयला लदे ट्रक का पीछा कर रही थी. पुलिस की बोलेरो वैन ट्रक के पीछे चल रही थी. इसी दौरान मदनगुंडी पुल के पास अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और बोलेरो सड़क पर ही पलट गई. हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस जवानों की मदद करने लगे.

स्थानीय लोगों की मदद से बोलेरो में फंसे जवानों को बाहर निकाला गया. इसके बाद सभी घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया. बताया जा रहा है कि जवानों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. हादसे के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बोलेरो किस वजह से अनियंत्रित हुई. वाहन की रफ्तार, सड़क की स्थिति और हादसे के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. फिलहाल इस घटना में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है. इसके साथ ही कोयले से लदा ट्रक हाथ से निकल गया.