☰
Jharkhand

BREAKING:कोडरमा के बाजार में नकली घी बेचने की तैयारी, खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में बड़ा खुलासा   

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

कोडरमा: जिले में नकली घी तैयार करने का मामला सामने आया है. एक घर में नकली घी बना कर बाजार में पहुंचाने की तैयारी चल रही थी. तभी इसकी सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग को मिली. जिसके बाद खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी और पुलिस ने छापेमारी की. जिसमें तिलैया थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में नकली घी जब्त किया गया.         

तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 स्थित ताराटांड़ में नकली घी बनाने के मामले में पुलिस और खाद्य सुरक्षा ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली घी एवं घी बनाने में इस्तेमाल होने वाला डालडा बरामद किया है. छापेमारी के दौरान नकली घी के डिब्बों पर गाय का टैग लगा हुआ भी बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि इसी टैग के सहारे नकली घी को असली गाय के घी के रूप में बाजार में बेचने की तैयारी थी.

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने बताया कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि उक्त स्थान पर डालडा से नकली घी तैयार किया जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की. मौके से भारी मात्रा में नकली घी और घी बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई है.जानकारी के अनुसार, उक्त स्थान पर काफी दिनों से यह कारोबार संचालित होने की बात सामने आ रही है. बताया जाता है कि वर्ष 2016 में भी इस ठिकाने पर छापेमारी की गई थी. फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है.

यह कार्रवाई रवि श्रीवास्तव, पिता चंदूलाल श्रीवास्तव के ठिकाने पर की गई. छापेमारी दल में कोडरमा के खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद, तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार,एसआई पिंकी रानी, एसआई महादेव पांडेय सहित पुलिस के कई जवान शामिल थे.

रिपोर्ट: अरुण बर्णवाल