Jharkhand

बड़ी खबर: JPSC स्कैम में कोडरमा से एक गिरफ़्तारी, कोचिंग से जुड़ा है युवक

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

कोडरमा (KODERMA): JPSC मामले में सीआईडी एक्शन में है. ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है और इसी कड़ी में आज कोडेरमा से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार यह युवक कोचिंग संस्थान से जुड़ा है और JPSC स्कैम मामले में भी इसकी भूमिका मानी जा रही है. सूत्र की माने तो JPSC विवाद में युवक की भूमिका संदिग्ध हो सकती है. इसी आधार पर युवक को हिरासत में लिया गया है. 

बताया गया है कि कोडरमा बाजार इलाके से युवक को गिरफ्तार किया गया है और कोचिंग संस्थान से इसकी पुरानी पहचान है. ऐसे में अब युवक से JPSC विवाद में पूछताछ की जाएगी. इसके बाद कड़ी-दर-कड़ी जोड़कर यह देखा जाएगा की आखिर कौन-कौन से लोग इस स्कैम में शामिल हैं. 

बताते चलें कि JPSC से जुड़े मामले की जांच में CID ने आज कई जगहों पर छापेमारी की. इसी कार्रवाई के दौरान कोडरमा से एक युवक को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है. ऐसे में यह गिरफ्तारी मामले में सामने आए सुरागों और जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर की गई है.

इसी कड़ी में CID की टीम लगातार अलग-अलग जिलों में संदिग्धों और मामले से जुड़े लोगों के ठिकानों पर दबिश दे रही है. जांच एजेंसी की कार्रवाई के दौरान कई इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों और दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है. इसी कड़ी में कोडरमा से युवक की गिरफ्तारी को जांच में अहम कार्रवाई माना जा रहा है.

मामले की जांच के दौरान CID के हाथ लगी OMR कार्बन कॉपी को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है. टीम इन कॉपियों का मिलान और स्क्रूटनी कर रही है. जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि OMR से जुड़े दस्तावेजों में किसी तरह की गड़बड़ी या अनियमितता तो नहीं हुई. फिलहाल CID की कार्रवाई जारी है. जांच एजेंसी अलग-अलग स्थानों से जुटाए जा रहे दस्तावेज, तकनीकी साक्ष्य और अन्य सबूतों का विश्लेषण कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.