☰
Jharkhand

बड़ी खबर: खूंटी में संत मिखाइल स्कूल के प्रिंसिपल को मारी गोली, रिम्स रेफर

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

खूंटी (KHUNTI): खूंटी से बड़ी खबर सामने आई है जहां स्थित अपराधियों ने संत मिखाइल स्कूल में घुसकर फादर बेनेदिक बारला उर्फ फादर बेनी गोलियों से हमला कर दिया. इस घटना के बाद स्कूल में अफरा तफरी का माहौल बन गया. इधर घायल फादर को बिना किसी देरी के सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है.

दरअसल, स्कूल के फादर अनिल कुमार होरो के अनुसार, सुबह सूचना मिली कि फादर बेनेदिक अपने कमरे में बेहोश पड़े हैं. मौके पर पहुंचने पर कमरे का सामान बिखरा हुआ मिला. इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. आशंका जताई जा रही है कि वारदात देर रात या सुबह हुई है. हमले में किस हथियार का इस्तेमाल किया गया, यह मेडिकल जांच के बाद स्पष्ट होगा. सूचना मिलते ही खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग समेत पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

इस घटना की सूचना मिलते ही खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग, डीएसपी मंगल सिंह जामुदा और थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मामले की जानकारी देते हुए एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि सुबह करीब 9:00 बजे सूचना मिली कि संत मिखाइल स्कूल में रहने वाले फादर बेनेदिक बारला पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमला किया गया है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षा घेरे में रिम्स भिजवाया.

​इसके साथ ही एसपी ने बताया कि फिलहाल फादर की हालत स्थिर है. चोट किस हथियार से पहुंचाई गई है, यह विस्तृत इंजरी रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगा. पुलिस की टीम घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. पुलिस अधिकारियों ने भरोसा जताया है कि अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है.