☰
Jharkhand

BIG BREAKING:खूंटी में दर्दनाक सड़क हादसा, टेलर ने 9 लोगों को कुचला, 7की मौत 

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

 

खूंटी: जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में 7 ज़िन्दगी ख़त्म हो गई. वहीं दो जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे है. घटना देर रात की है ज़ब सड़क किनारे खड़े लोगों को टेलर ने कुचल दिया. 9 लोगों को अपने चपेट में लिया. जिसके बाद टेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी. घटना कर्रा थाना क्षेत्र की है. 7लोगों की मौत से आक्रोषित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. वहीं मौके पर पुलिस पहुंच कर लोगों के बात कर रही है. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

बताया जा रहा है कि तोरपा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचला जिसमें में 7 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 3 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं.2 लोग घायल हैं. घटना के बाद टेलर चालक गाड़ी लेकर भागने की कोशिश कर रहा था. लेकिन टेलर सड़क किनारे गड्ढे में फंस गई और फिर चालक जंगल का फायदा उठा कर मौके से फरार हो गया.

स्थानीय लोगों ने बताया कि कर्रा में कौशांबी कॉलोनी के पास एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ी में घुस गया. शोर सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले. कुछ लोग झाड़ी में फंसे युवक को निकाल रहे थे, वहीं महिलाएं और बच्चे सड़क पर खड़े थे.इसी दौरान तोरपा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने सभी को रौंद दिया
 हादसे के बाद ट्रेलर छोड़कर ड्राइवर और खलासी फरार हो गए.

हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें एक ही परिवार के तीन लोग भी शामिल हैं. कसीला देवी, मान्नू देवी, अंजलि कुमारी, पाको देवी, तूती कुमार, एक साल का बच्चा सौरभ नायक और गोलू कुमार शामिल है.

स्थानीय निवासी बिरसा नायक ने बताया कि उनके परिवार के तीन सदस्यों - पत्नी कसीला देवी, बेटी अंजलि और एक साल के नाती की इस हादसे में जान चली गई.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को खूंटी सदर अस्पताल और तोरपा सीएचसी में भर्ती कराया गया है. एक घायल खुशबू का खूंटी सदर अस्पताल में और दूसरे घायल का सीएचसी तोरपा में इलाज चल रहा है.

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.ड्राइवर और खलासी की तलाश की जा रही है.