Jharkhand

झारखंड में प्यार का नया ‘टावर ट्रेंड’, इश्क़ की जद में जान जोखिम में डाल रहे नौजवान

Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):  प्यार अंधा होता है और अपने प्यार को पाने की जिंद किसी भी हद को कर गुजरने की हिम्मत रखता है और अगर किसी से सच्चा प्यार हो जाए तो फिर दोनों एक दूसरे से दूर रह नहीं सकते है. हर फल बस एक दूसरे के लिए साथ जीने-मरने के सपने देखते है. आपने शोले फिल्म तो देखा होगा कि किस तरह अपनी वसंती के लिए धमेंद्र पानी की टंकी में चढ़ जाते है

लेकिन अब ऐसा रील लाइफ से रियल लाइफ में होने लगा है जहां प्रेमी-प्रेमिका अपनी प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहता है पीछले कई दिनों से झारखंड के अलग-अलग इलाके मे कई ऐसा मामले सामने आए है. जहां अपने प्यार के लिए कभी प्रेमी तो कभी प्रेमिका मोबाइल टावर में चढ़ जाते है और जिंद पर अड़ जाते है कि शादी कराओ तभी नीचे उतरेंगे.

अपने प्यार से  शादी करने की जिद में युवक-युवतियां सैकड़ों फीट ऊंचे मोबाइल टावरों पर चढ़ गए और घंटों तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा है. पिछले डेढ़ साल में ऐसे छह से अधिक मामले सामने आए हैं. इनमें गढ़वा के दो, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो और रांची से जुड़े एक-एक मामले शामिल हैं. और इसमें सिर्फ प्रेमी ही नहीं प्रेमिका भी अपने प्यार को पाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने से पीछे नहीं हठी.

गढ़वा में 2 मई 2026 और 14 जून 2026 यानी डेढ़  महीने के अंदर दो अलग-अलग युवक प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गए. तो वहीं गिरिडीह के बेंगाबाद में 18 मई 2026 एक युवक करीब 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया और प्रेमिका से शादी कराने की मांग करने लगा.  

धनबाद भी इन सब मामलों में पीछे नही है, 17 मई 2026 को गोमो में एक प्रेमिका अपने प्रेमी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी. वहीं बोकारो में 29 जनवरी 2026 को प्रेमिका से मिलने से रोके जाने पर एक युवक ने टावर पर चढ़कर विरोध जताया. रांची की एक युवती भी बिहार के पश्चिम चंपारण में प्रेमी से शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गई थी.

जैसे ही किसी युवक या युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलती है, पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच जाती है। पुलिस, प्रशासन, परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचते हैं. कई बार घंटों तक समझाने-बुझाने के बाद ही मामला शांत हो पाता है. कुछ मामलों में प्रेमिका या परिजनों को मौके पर बुलाना पड़ा, तब जाकर युवक नीचे उतरा.

हालांकि ये घटनाएं एक गंभीर चिंता का विषय है जहां अपनी जान को खतरे में डालकर किसी रिश्ते को साबित करने की कोशिश कभी भी सही रास्ता नहीं हो सकती. फिल्मों में कहानी का अंत खुशहाल हो सकता है, लेकिन रियल लाइफ में एक छोटी सी चूक कई परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन सकती है.