Jharkhand

रील बना जान का काल, वीडियो बनाने के चक्कर में स्वर्णरेखा नदी में डूबा युवक, तलाश जारी

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor

सराइकेला (SARAIKELA): रील बनाने के दौरान स्वर्णरेखा नदी में डूबे युवक का अबतक कुछ पता नहीं चल पाया है. पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक को नदी में तलाश रही है. सोनारी आदर्शनगर का युवक प्रेम कुमार (23) सोमवार की शाम सरायकेला - खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र स्थित जोयदा मंदिर के पास नदी में नहाने के लिए उतरा था. इसी क्रम में वह गहरे पानी में डूब गया. देर रात तक उसकी तलाश नदी में की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया. मंगलवार सुबह गोताखोरों को नदी में फिर उतारा गया. अब तक युवक का सुराग नहीं मिल पाया है. वही, घटना की सूचना पर प्रेम के परिजन भी मौके पर पहुंचे हैं, जहां उनका रो- रो कर बुरा हाल है. 

प्रेम अपने एक साथी आशुदेव कुमार के साथ बाइक से घूमने के लिए निकला था. चांडिल क्षेत्र में दोनों घूमने गए थे. देर शाम वापस आने के क्रम में दोनों जोयदा मंदिर पहुंचे. यहां फिर दोनों ने नदी में नहाने का प्लान बनाया. प्रेम पहले नदी में उतर गया. जबकि उसका दोस्त वीडियो (रील) बना रहा रहा. इसी क्रम में प्रेम अचानक गहरे पानी में डूब गया. उसका साथी कुछ समझ पाता तबतक बहुत देर हो चुकी थी. सूचना पर आसपास के लोग भी मौके पर जुटे लेकिन प्रेम को खोज नहीं पाए. चांडिल और चौका पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को नदी में उतार. लेकिन रात होने पर रेस्क्यू रोक दिया गया. मंगलवार सुबह से गोताखोर नदी में उसकी तलाश कर रहे है. अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने प्रेम के कपड़े नदी किनारे से बरामद किए है. प्रेम के साथी से भी पूछताछ की जा रही है.