Jharkhand

हटिया - टाटा पैसेंजर ट्रेन के खाली रैक में अचेत मिली महिला, दुष्कर्म की आशंका

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): टाटानगर रेलवे स्टेशन में एक युवती अचेत अवस्था में मिली है. हटिया- टाटा पैसेंजर ट्रेन के खाली रैक में युवती को पाया गया. उसके सिर पर गंभीर चोट थे. उसके साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है लेकिन टाटानगर आरपीएफ ने महिला के साथ दुष्कर्म की बात से इनकार किया है. एमजीएम अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है. महिला का नाम क्या है और वह कैसे हटिया ट्रेन में पहुंची इसका कुछ पता नहीं चल पाया है. महिला को अबतक होश नहीं आया है. महिला की उम्र 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है. हटिया - टाटा पैसेंजर ट्रेन को जब यार्ड में ले जाया जा रहा था तब रेल कर्मियों की नजर महिला पर पड़ी. बोगी में महिला अचेत अवस्था में पड़ी थी. रेल पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई. रेल पुलिस ने उससे बात करने की कोशिश की लेकिन वह कुछ बोल नहीं पा रही थी. वह बार बार बेहोश हो रही थी. सदर अस्पताल में इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया. यहां उसका इलाज चल रहा है लेकिन उसे होश नहीं आया है. महिला से पूरी पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि वह ट्रेन में कैसे पहुंची. इधर, रेल पुलिस उसके परिजनों के पता लगा रही है. 

सीसीटीवी खंगाल रही रेल पुलिस
रेल पुलिस टाटानगर रेलवे स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरे को कंगाल रही है, ताकि यह पता चल सके कि महिला ट्रेन में कैसे पहुंची. टाटानगर आरपीएफ प्रभारी राकेश मोहन ने बताया कि खाली रैक में महिला घायल अवस्था में मिली थी. सर पर गहरे चोट थे. उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है. उसके सिर में सिर्फ चोट है, जबकि और कहीं चोट के निशान नहीं मिले है. महिला के होश के आने के बाद ही पूरी कहानी पता चलेगी. महिला के परिजनों का पता लगाया जा रहा है.