Jharkhand

जमशेदपुर में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में अवैध संबंध के शक में एक युवक ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी है. मामला एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा स्थित धर्माबांध की है. पुलिस ने आरोपी पति बापी मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका की पहचान गीता मंडल (38) के रूप में हुई है. गीता आरोपी की दूसरी पत्नी थी, जबकि गीता ने भी बापी से दूसरी शादी की थी. घटना मंगलवार की रात करीब 11 बजे की है. घायल अवस्था में पुलिस ने महिला को इलाज के लिए एमजीएम पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना में आरोपी से पूछताछ की जा रही है. आरोपी ने खलबट्टे से महिला के सिर पर वार कर दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई. आरोपी बापी मंडल एक होटल चलता है. बताया जा रहा है कि अवैध संबंध के शक में बापी ने अपनी दूसरी पत्नी की हत्या की. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी पिछले कुछ दिनों से बारीडीह के एक युवक से बात करती थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद कई दिनों से चल रहा था. यह विवाद थाना भी पहुंचा था. थाना में समझौता होने के बाद दोनों फिर से साथ रह रहे थे. मंगलवार की रात इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया. इसी दौरान बापी ने गीता के सिर पर खलबट्टे से वार कर दिया. एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने बताया कि विवाद के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है. 

TagsCRIME