Jharkhand

कौन थे हिमांशु जिसके हत्या के बाद उबल रहा जमशेदपुर

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor

जमशेदपुर( Jamshedpur): जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार के बाहर पुलिस के समक्ष हिमांशु सिंह की हत्या मामले को लेकर शहर उबल रहा है. हिमांशु सिंह सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय चेहरा माने जाते थे. पुलिस के सामने हुई उनकी हत्या से पूरे शहर में आक्रोश फैल गया है. इसी बीच लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर कौन थे हिमांशु सिंह जिसकी हत्या के बाद शहर में उग्र प्रदर्शन हुआ और पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई. हजारों लोग सड़क पर उतर आए. अब उनकी हत्याकांड को लेकर जमशेदपुर बंद का भी आह्वाहन किया गया है. 
आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह करनी सेना युवा मोर्चा के सरायकेला खरसावां जिले के जिलाध्यक्ष थे. वे पिछले 7 साल से करनी सेना से जुड़े है. 3 साल पहले उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया था. हिमांशु सिंह की शादी करीब एक साल पहले मानगो में रहने वाली ऋचा सिंह के साथ हुई थी. हिमांशु का कोई संतान नहीं है. उनके पिता अरविंद सिंह टाटा स्टील कर्मी है. हिमांशु की एक बहन भी है. लोगों के अनुसार हिमांशु हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता था. इसलिए उसकी हत्या पर लोगों में इतना उबाल है. 

डबल डाउन बार के बाहर हुई थी हत्या

जानकारी होगी हिमांशु सिंह की हत्या बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार के बाहर चाकुओं से गोदकर की गई थी. पुलिस के सामने ही हिमांशु और उसके एक साथी प्रत्यूष पर चाकू से कई बार किए गए थे. टीएमएच में इलाज के दौरान हिमांशु सिंह की मौत हो गई. इसके बाद लोग सड़क पर उतर रहा है और पुलिस के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन के अलावा सिटी एसपी के कार में भी तोड़फोड़ की गई थी.