Jharkhand

एनएसयू में साईं महोत्सव के साथ धूमधाम से मना कुलपति का जन्मदिवस

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के पोखारी स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी परिसर में साईं महोत्सव और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह के जन्मदिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.  इस दोहरे उत्सव में नेताजी सुभाष ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत आने वाले सभी संस्थानों की सहभागिता रही. कार्यक्रम में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, मदन मोहन पब्लिक स्कूल, और नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल की सभी शाखाओं के पदाधिकारी, डॉक्टर, प्रोफेसर, शिक्षक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित हुए. उत्सव की शुरुआत परिसर में आयोजित भव्य शिरडी साईं बाबा पूजा के साथ हुई. सुबह के सत्र में मंत्रोच्चारण और वैदिक रीति-रिवाज के साथ बाबा की विशेष आराधना, महाआरती और भजन संध्या का आयोजन किया गया. इस आध्यात्मिक सत्र में कुलाधिपति  मदन मोहन सिंह ने सपरिवार पूजा-अर्चना की और सभी की सुख, समृद्धि एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. पूजा के पश्चात उपस्थित सभी डॉक्टरों, शिक्षकों, फैकल्टी मेंबर्स और विद्यार्थियों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. पूरे परिसर का माहौल भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर दिखा.


आध्यात्मिक सत्र के समापन के बाद, सभी संस्थानों के प्रमुखों और प्राध्यापकों की उपस्थिति में कुलाधिपति मदन मोहन सिंह का जन्मदिन मनाया गया.
इस दौरान कुलपति ने कहा कि हमारा पूरा संस्थान एक परिवार की तरह है. हमारा लक्ष्य हमेशा से झारखंड और आसपास के क्षेत्र के बच्चों को न केवल उत्कृष्ट शैक्षणिक और करियर के अवसर प्रदान करना रहा है, बल्कि उनके भविष्य को एक नई ऊँचाई और स्वर्णिम चमक देना भी है. जब तक  सभी शिक्षकों, डॉक्टरों और सहयोगियों का समर्पण मेरे साथ है, हम शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित करते रहेंगे. वहीं,  विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रभात कुमार पाणी ने कुलाधिपति को जन्मदिन की बधाई दी. कार्यक्रम के अंत में केक काटा गया.