Jharkhand

जमशेदपुर में चापड़-चाकू चलना आम बात, लूट-छिनतई से सहमे लोग

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor
जमशेदपुर में चापड़-चाकू चलना आम बात, लूट-छिनतई से सहमे लोग

जमशेदपुर (JAMSHDPUR): लौहनगरी जमशेदपुर में लगातार बढ़ रही अपराधिक घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. लगातार हो रही घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं. शहर में 
चापड़-चाकू चलना आम बात हो गई है. छोटी छोटी बात पर चाकू और चापड़बाजी शहर में हो रही है. इसके अलावा स्नेचिंग की घटनाओं ने लोगों को और दहशत में डाल दिया है.  खासकर महिलाएं सहमी हुई है. बीच सड़क हो या बाजार कहीं भी अपराधी स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे है. महिलाओं से पर्स और चेन तो पुरुषों को मोबाइल स्नेचिंग की घटनाएं आए दिन हो रही है. पिछले 2 महीने में 20 से अधिक महिलाओं को स्नैचर्स ने अपना निशाना बनाया है. कई पुरुष भी स्नैचर्स का शिकार हुए हैं. कई स्नैचर्स गिरफ्तार भी हुए है और एक स्नैचर का पुलिस ने हॉफ एनकाउंटर भी किया है, इसके बाद भी स्नेचिंग की घटनाएं लगातार हो रही है. वहीं, चाकू और चापड़बाजी की घटनाओं पर भी अंकुश नहीं लग रहा है. अब तो अपराधी पुलिस के सामने की चापड़ से हत्या कर रहे है. इधर, सोमवार की देर रात भी चापड़बाजी की घटना हुई. बर्मामाइंस में 2 ट्रक चालकों पर चापड़ से हमला किया गया. लूट में विफल 3 बदमाशों ने चापड़ से हमला किया. वहीं, सोमवार दोपहर भी साकची बाजार में चाकूबाजी की घटना हुई. इसमें 3 दुकानदार घायल हो गए.

पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
शहर में हो रही लगातार अपराधी घटनाओं को लेकर लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं. पुलिस के सामने ही करणी सेवा के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह की चाकू से हत्या ने पुलिस को और कटघरे में खड़ा किया है. विभिन्न राजनीतिक दल के नेता और समाजसेवी भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरजू राय ने पुलिस के सामने युवक की हत्या की घटना की निंदा की है. विधायक ने कहा कि पुलिस के सामने युवक की हत्या जमशेदपुर पुलिस के लिए शर्मनाक बात है. शहर में अपराधी घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है. विधायक ने कहा कि कई घटनाओं में पुलिस का रवैया संदेहास्पद पड़ रहा है. जानकारी हो कि डबल डाउन के बाहर
युवक की पुलिस के सामने हत्या मामले में एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है. बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे के अलावा दो एएसआई और एक आरक्षी को सस्पेंड किया है. बर्मामाइंस थाना प्रभारी  निरंजन कुमार को बिष्टुपुर का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. 

2 महिनें में शहर में स्नेचिंग की घटनाएं

2 मई - कदमा के उलीयान में अनीता चौधरी नामक महिला से स्नैचिंग

4 मई - बिस्टुपुर के कीनन स्टेडियम के पास रिंकू ओझा नामक महिला से स्नैचिंग

5 मई - जुगसलाई में अनिल नेव नामक बुजुर्ग से पुलिस के भेष में गहनों की ठगी

6 मई - साकची में मंजू देवी नामक महिला से साधु के भेष में गहनों को ठगी

11 मई - साकची के जीवन बैंक के पास पूनम ओझा नामक महिला से स्नैचिंग

11 मई - कदमा के उलीयान में उत्पल कुमार दत्ता की पत्नी से स्नैचिंग

12 मई - सिदगोड़ा में गोदावरी देवी नामक महिला से स्नैचिंग. 

18 मई- साकची थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास एक महिला से स्नैचिंग के बाद फायरिंग

21 मई- बिरसानगर के विजया गार्डेन के पास नवजोत कौर नामक महिला से स्नैचिंग

21 मई - मानगो के महावीर कॉलोनी में महिला गीता पंडित से पर्स की छिनतई 

23 मई - बिस्टुपुर कीनन स्टेडियम के पास महिला नीतू पांडेय से छिनतई

28 मई: गोलमुरी के केबुल टाउन में पी स्वाति लक्ष्मी नामक महिला से चैन स्नेचिंग.

---------------
2 जून : कदमा ओल्ड प्रोफेशनल फ्लैट के पास टहल रही नर्स पुष्पा पारिदा से चेन की छिनतई.

2 जून : बिष्टुपुर एल रोड के पास पैदल जा रही महिला शीला देवी से सोने की चेन छिनतई.

12 जून : साकची रामलीला मैदान के पास मोनिका नामक महिला से चेन छिनतई.

14 जून : परसुडीह प्रेम कुंज में महिला धनवंती देवी से चेन छिनतई.

15 जून: टेल्को घड़ी पार्क के पास बसंती देवी से सोने की चेन की छिनतई.

16 जून : सीतारामडेरा के भुइयांडीह बस स्टैंड के पास से पप्पू रजक से मोबाइल की छिनतई

18 जून : परसुडीह में सुनीता वर्मा से मोबाइल छिनतई.

21 जून: सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के पास महिला रीना मिश्रा से छिनतई

23 जून: सोनारी में महिला रोजलिन राज से पर्स की छिनतई. 


चापड़- चाकूबाजी

2 मई: सिदगोड़ा के कृष्णा रोड में करम सिहं पर  चापड़ से हमला.

15 मई: परसुडीह के कीताडीह निवासी मो तौसिफ की कपाली में चापड़ से हत्या.

23 मई - बिरसानगर में मनीष सिंह नामक युवक पर चापड़ से हमला. 

- 29 मई: कदमा में फुरकान नामक युवक पर चापड़ से हमला.

- 27 जून: बिष्टुपुर डबल डाउन बार के बाहर पुलिस के सामने 2 युवकों पर चाकू से हमला. 

- 28 मई: साकची बाजार में तीन दुकानदारों पर चापड़ से हमला.