Jharkhand

सरायकेला: गम्हरिया में ट्रक के धक्के से बाइक सवार 2 युवकों की मौत, विरोध में सड़क जाम

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor

सरायकेला (saraikela): सरायकेला- खरसावां जिले में मंगलवार देर हुए सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई. घटना टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर हुई. गम्हरिया थाना क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरे युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़. घटना से आक्रोशित लोगों ने टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. इस दौरान वाहनों का आवागमन बाधित हुआ और सड़क पर लम्बा जाम लग गया. पुलिस के किसी तरह लोगों को समझाबुझा जाम खुलवाया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. जबकि बाइक को धक्का मारने के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला. 
कपाली के रहने वाले थे दोनों युवक
मृतकों की पहचान मो निसार (22) और मो रेहान (18) के रूप में हुई है. दोनों कपाली ओपी क्षेत्र के रहने वाले थे. परिजनों ने बताया कि दोनों अपना काम खत्म कर बाइक से घर वापस आ रहे थे. इसी दौरान छोटा गम्हरिया में अनियंत्रिक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी. इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. निसार की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि घायल रेहान को इलाज के लिए टीएमएच लाया गया. यहां कुछ देर बाद इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. बुधवार को परिजन दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराएंगे. दोनों की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुला हाल है. घर और आसपास के इलाकों में मातम पसरा है. इस मामले में पुलिस केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है.