Jharkhand

जमशेदपुर की ये मसाला ड्रिंक बनी लोगों की पहली पसंद, बॉलीवुड तक पहुंची इसकी पहचान

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
जमशेदपुर की ये मसाला ड्रिंक बनी लोगों की पहली पसंद, बॉलीवुड तक पहुंची इसकी पहचान

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR):गर्मी शुरू होते ही लोग ठंडक और ताजगी के लिए अलग-अलग तरीके ढूंढने लगते है. कोई ठंडी जगह घूमने निकल जाता है, तो कोई ठंडा पेय पीकर राहत पाता है. लेकिन जमशेदपुर में एक ऐसी खास मसाला ड्रिंक है, जो लोगों के बीच काफी पसंद की जा रही है. ये देसी ठंडाई जैसी ड्रिंक सालों से लोगों की पहली पसंद बनी हुई है.अब इसकी पहचान सिर्फ शहर तक नहीं रही, बल्कि इसकी चर्चा बॉलीवुड तक भी पहुंच गई है.

1979 में शुरू की गई थी ये दुकान

बिस्टुपुर गोल चक्कर के पास एक ऐसी जगह है, जहां पहुंचते ही लोगों को अलग ही स्वाद और ताजगी का एहसास मिलता है.यहां की रीगल मसाला कोल्ड ड्रिंक शॉप काफी फेमस है. खास बात ये है कि ये कोई बड़ी दुकान नहीं, बल्कि एक कार के अंदर ही पूरी शॉप बना दी गई है.कार की डिग्गी में ही मशीन फिट है, जहां मसाला कोल्ड ड्रिंक तैयार किया जाता है और लोगों को सर्व किया जाता है.इस दुकान की शुरुआत साल 1979 में हुई थी. दुकान चलाने वाले प्रधान जी बताते हैं कि उन्होंने उस समय सिर्फ 1 रुपये ग्लास से शुरुआत की थी. धीरे-धीरे समय बदला, महंगाई बढ़ी और आज यही ड्रिंक करीब 25 रुपये ग्लास में मिलती है लेकिन स्वाद आज भी वही पुराना और खास बना हुआ है.इस खास कार-शॉप वाली मसाला कोल्ड ड्रिंक का स्वाद जरूर ले सकते है.ये सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि जमशेदपुर की पुरानी और खास पहचान बन चुकी है.

बॉलीवुड के सितारे भी करते है पसंद

इस ड्रिंक की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शहर आने वाले पर्यटक भी इसका स्वाद जरूर लेते है.कई लोग इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी बताते है.सोशल मीडिया पर भी इसकी फोटो और वीडियो काफी वायरल होते हैं, जिससे इसकी पहचान और बढ़ गई है.दिलचस्प बात ये है कि बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म डायरेक्टर Imtiaz Ali का नाम भी इस ड्रिंक से जोड़ा जाता है.कहा जाता है कि जब भी वो जमशेदपुर आते हैं, तो यहां के लोकल स्वाद और खाने-पीने की चीजों की चर्चा जरूर करते है.इसी वजह से लोगों में इस ड्रिंक को लेकर और ज्यादा उत्सुकता देखने को मिलती है.

अनोखे स्वाद के लिए जाना जाता है यह मसाला कोल्ड ड्रिंक

आज के समय में जब बाजार में कई तरह के सॉफ्ट ड्रिंक्स और एनर्जी ड्रिंक्स मिलते हैं, तब भी जमशेदपुर की ये देसी मसाला ड्रिंक अपनी अलग पहचान बनाए हुए है.इसका देसी स्वाद और ताजगी लोगों को खूब पसंद आती है.यही वजह है कि चिलचिलाती गर्मी में ये ड्रिंक आज भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है.यदि आप भी बिस्टुपुर के रिगल वाले इलाके से गुजर रहे है तो आपको भी रीगल कोल्ड ड्रिंक मसाला का स्वाद जरूर चखना चाहिए.