जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में कांग्रेस और भाजपा के बीच विवाद गहराता जा रहा है. पुलिस के खिलाफ कांग्रेस अब आंदोलन के मोड में आ गई है, एसएसपी कार्यालय का घेराव कर कांग्रेस पार्टी बिष्टुपुर थाने में अपने निर्दोष कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज का विरोध करेगी. बता दें, जमशेदपुर पिछले दिनों बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच हुए झड़प को लेकर दोनों ही पार्टियों आमने-सामने हो गई है. इस झड़प के बाद जमशेदपुर जिला प्रशासन ने दोनों ही पार्टियों के तरफ से चार लोग को नाम और 50 50 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है.
इधर इस मामले को लेकर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने साजिश के तहत कांग्रेसियों पर पथराव किया और लाठियां चलाईं. उन्होंने कहा कि पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों और 50-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. अगर जांच के बाद निर्दोष कार्यकर्ताओं के नाम नहीं हटाए गए, तो पार्टी आंदोलन करेगी.
वहीं, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने आरोप लगाया कि धरना शांतिपूर्ण था और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले पथराव किया. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. इसके साथ ही उन्होंने कहा की कांग्रेस कार्यालय के बाहर 100 मीटर पर बरकटिंग कर दी गई थी जहां हमारे महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन किया जा रहा था. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा ही पहले पत्थर चलाया गया और उसके बाद लाठी भांजी गई. वही दिनेश कुमार ने कहा कि कि कांग्रेस झामुमो की सरकार है फिर होता है तो एसपीडीसी से राज्य के मुख्यमंत्री से पूछे सरकार में वह लोग हैं हम भी प्रशासन से मांग करते हैं की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए. फिलहाल अब देखना होगा की यह आंदोलन कितना उग्र होता है और इसको लेकर क्या कुछ आगे देखने को मिलता है.
रिपोर्ट- रंजीत कुमार ओझा
