जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में महिलाओं से चेन स्नेचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. पुलिस ने कई स्नेचरों को गिरफ्तार किया लेकिन इसके बाद भी बदमाश बेखौफ हैं और महिलाओं से चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे है. रविवार को बदमाशों में फिर एक महिला को अपना शिकार बनाया. जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में मंदिर जा रही एक महिला कांति देवी से बाइक सवार बदमाशों ने स्नेचिंग की. महिला अपने एक साथी के साथ पूजा करने के लिए मंदिर जा रही थी इसी दौरान डिमना रोड स्थित जगदंबा होटल के पास बाइक सवार बदमाशों ने चेन स्नेचिंग कर ली. झपट्टामार बदमाशों ने महिला से स्नेचिंग की. महिला कुछ समझ पाती इससे पहले बदमाश मौके से भाग निकले. महिला का कहना है कि जिस चेन की स्नेचिंग हुई उसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए हैं.
डिमना की ओर भागे आरोपी
महिला का कहना है कि स्नेचिंग के बाद उसने शोर मचाया. लेकिन इससे पहले बदमाश डिमना चौक की ओर भाग निकले. महिला का कहना है कि बाइक सवार दोनों बदमाश अपाची बाइक पर सवार थे. दोनों ने हेलमेट पहन रखा रहा. एक ने ब्लू रंग तो दूसरे ने लाल कलर का टी-शर्ट पहना था. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बाइक सवार दोनों युवक महिला से चेन छिनतई करते दिख रखे है. दिन दहाड़े हुए इस घटना में लोगों में दहशत है. पीड़ित महिला अपने एक साथी के साथ शिव मंदिर में पूजा करने के लिए जा रही थी.
पुलिस ने घटना स्थल का किया निरीक्षण
महिला से इस संबंध में उलीडीह थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर भी पहुंची और पूरे मामले की जांच की. पीड़िता से भी पुलिस ने पूछताछ की. बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज का सहारा ले रही है. पुलिस का दावा है कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. जानकारी हो कि पिछले 3 महीने में शहर में बदमाशों ने 25 से अधिक महिलाओं ने चेन स्नेचिंग की है. कई आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया. इसके बाद भी बदमाश बेखौफ स्नेचिंग को घटना को अंजाम दे रहे है.
