जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाताओं को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से विधायक पूर्णिमा साहू के निर्देशानुसार कमल सहयोग समिति का गठन किया गया है.समिति की ओर से विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों और आवासीय क्षेत्रों में कुल 51 स्थानों पर विशेष सहायता शिविर लगाए गए है. इन शिविरों में मतदाताओं को गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरने, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देने और SIR प्रक्रिया से जुड़ी अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने में सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कई सहायता शिविरों का निरीक्षण
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कई सहायता शिविरों का निरीक्षण किया और कार्यकर्ताओं से अभियान की प्रगति की जानकारी ली.रघुवर दास ने कहा कि 12 जुलाई तक विधानसभा क्षेत्र के सभी निर्धारित 51 स्थानों पर कमल सहयोग समिति के शिविर संचालित किए जाएंगे. प्रत्येक मंडल में अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगाए गए हैं, जहां प्रभारी भी नियुक्त किए गए है.
प्रत्येक शिविर में चार कार्यकर्ता तैनात
उन्होंने बताया कि प्रत्येक शिविर में चार कार्यकर्ता तैनात रहेंगे, जो मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने, आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने और SIR प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने में हरसंभव सहायता प्रदान करेंगे.
रिपोर्ट-रंजीत ओझा
