Jharkhand

सरायकेला: चरित्र पर संदेह की शक में पत्नी की हत्या कर शव सेफ्टी टैंक में फेंका, पति गिरफ्तार

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor

सरायकेला (Saraikela): सरायकेला खरसावां जिले के सीनी ओपी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसे पत्नी के चरित्र पर संदेह था. इस हत्याकांड का खुलासा सरायकेला पुलिस ने महज दो दिनों के भीतर कर दिया. गुरुवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर सरायकेला के एसपी मनोज स्वर्गीय ने पूरे मामले का खुलासा किया. गिरफ्तार आरोपी सोमराय हेंब्रम को पुलिस ने जेल भेज दिया है. आरोपी ने पुलिस के समक्ष पत्नी की हत्या कि बात स्वीकारी है. उसने बताया है कि बिजली के तार से पत्नी कि गला घोंट हत्या कर दी और फिर शव को सेफ्टी टैंक में फेंक दिया. लोहे का रड से भी उसके सिर पर वार किया था. जबकि तार के अलावा गमछा से भी महिला का गला घोंटा गया था.
मंगलवार को सीनी ओपी क्षेत्र के खजूर बागान के पास निर्माणाधीन मकान के सेफ्टी टैंक में पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया था. पुलिस की जांच में महिला की पहचान सीनी निवासी सोमवारी हेंब्रम के रूप में हुई थी. एसपी ने मामले के खुलासे के लिए एसआईटी का गठन किया था. जांच में पता चला कि मृतक के पति सोमराय हेंब्रम ने महिला की हत्या की है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में पति ने बताया है कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था. इसको लेकर उसका पत्नी से विवाद होते रहता था. घटना की रात भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसमें बाद उसने पहले सिर पर लोहे के रॉड से हमला किया फिर बिजली के तार से पत्नी कि गला घोंट कर हत्या कर दी. फिर शव को घर के पास ही स्थित सेफ्टी टैंक में फेंक दिया. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तार बरामद कर लिया है. आरोपी ने बताया है कि उसने पत्नी की हत्या अपने घर में ही की. इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

रिपोर्ट:वीरेंद्र मंडल.