Jharkhand

सरायकेला: चांडिल के गैलेक्सी इंगोट प्लांट में बलास्ट, 2 झुलसे

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor

सरायकेला (SARAIKELA): सरायकेला खरसावां जिले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ. एक फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से 2 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए. घटना चांडिल थाना क्षेत्र में स्थित गैलेक्सी इंगोट प्लांट में हुई. प्लांट के फाइनेंस सेक्शन में ब्लास्ट हुआ. जिसके बाद कंपनी परिसर में अफरा तफरी मच गई. अन्य कर्मचारियों में दहशत फैल गई. ब्लास्ट की आवाज इतनी तेज थी कि इसकी गूंज काफी दूर तक सुनने की मिली. घटना की सूचना पर चांडिल पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच की. घटना का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल पाया है. 
घटना के बाद घायल मजदूरों को इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित टीएमएच इलाज के लिए लाया गया. जहां गंभीर अवस्था में उनका इलाज चल रहा है. घायलों की पहचान बादल और पुजारी के रूप में हुई है. दोनों के शरीर के काफी हिस्स जल चुका है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. 

लीकेज के कारण हादसे की आशंका
जांच में सामने आया है कि प्लांट के बायलर सिस्टम में लीकेज की समस्या थी. आशंका है कि लीकेज के कारण ही आग लगी और ब्लास्ट हुआ. ब्लास्ट के बाद कंपनी परिसर में भगदड़ मच गई. गनीमत रही कि प्लांट में काम कर रहे अन्य मजदूर इसमें बाल- बाल बचे. चांडिल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. थाना प्रभारी सनतन तिवारी ने बताया कि घटना में दो मजदूर घायल हुए है. घटना की जांच की जा रही है.