Jharkhand

जमशेदपुर: एनएसयू में रोटारेक्ट क्लब का वार्षिक सम्मान समारोह संपन्न, उत्कृष्ट सदस्यों को मिला सम्मान

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR):​ जमशेदपुर स्थित नेताजी सुभास यूनिवर्सिटी के रोटारेक्ट क्लब द्वारा वार्षिक पुरस्कार समारोह "द लास्ट फॉल इन" का आयोजन धूमधाम से किया गया. यह समारोह रोटरी वर्ष 2025-26 के क्लब अध्यक्ष रोटारेक्टर आनंद राज सिंह के सफल कार्यकाल के दौरान सदस्यों के उत्कृष्ट कार्यों को सराहने के लिए आयोजित हुआ.
​कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान, दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना की सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ हुई. समारोह में मुख्य अतिथि रोटेरियन कृष्ण खरिया और विशिष्ट अतिथि रोटेरियन जितेश चौधरी उपस्थित रहे. विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार श्री नागेंद्र कुमार सिंह, डीन एडमिनिस्ट्रेशन डॉ. राकेश कुमार, आईक्यूएसी निदेशक डॉ. श्रद्धा वर्मा और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की अध्यक्ष दीपिका कुमारी और क्लब मॉडरेटर अभिनव कुमार ने भी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई.


​विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि यह आयोजन हर साल किया जाएगा, क्योंकि यह छात्रों के पूरे साल के कड़े परिश्रम को मान्यता देकर उनके समग्र विकास में मदद करता है. सम्मानित अतिथिगणों ने भी ऐसे कार्यक्रमों को तरजीह देने की बात की और छात्रों को आगे भी ऐसे ही मानवीय मूल्यों पर खड़े उतरने की सलाह दी और उन्हें सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया. कार्यक्रम का समापन रोटारेक्ट क्लब की सामूहिक सेवा भावना और फेलोशिप को रेखांकित करते हुए धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. 


​समारोह में सम्मानित हुए प्रमुख विजेता
​रोटारेक्टर ऑफ द टेन्योर: रोटारेक्टर शुभो पात्रा
​बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द ईयर: रोटारेक्टर शिबांश महापात्रा
​बेस्ट टीम प्लेयर: रोटारेक्टर श्रुति शर्मा
​फाइनेंशियल एक्सीलेंस: रोटारेक्टर नूर अफ़शां
​द लेगेसी ऑफ गाइडेंस अवार्ड: अभिनव कुमार 
​एक्सीलेंस इन सपोर्ट अवार्ड: प्रतीक झा और राज विवेक यादव