Jharkhand

पुलिस बन जमशेदपुर में महिला से ठगे 2 लाख के गहनें, जानिए पूरा मामला

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor
पुलिस बन जमशेदपुर में महिला से ठगे 2 लाख के गहनें, जानिए पूरा मामला

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में पुलिसकर्मी बन लोगों से ठगी का मामला लगातार जारी है. एक बार फिर ठगों ने पुलिस कर्मी बन एक बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बनाया है. घटना शनिवार की दोपहर बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में हुई.   बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के एन रोड में पैदल जा रही महिला प्रकाश कौर को ठगों ने अपना निशाना बनाया. महिला गुरुद्वारा से घर वापस जा रही थी. महिला एम रोड की रहने वाली है और घटना के दौरान पैदल अपने घर जा रही थी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की. महिला से भी पुलिस ने पूछताछ की. इसके साथ ही ठगों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है. घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत है. पुलिस जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है. महिला ने 2 लाख रुपए के गहने गायब करने का दावा किया है. 

ऐसे हुई घटना
महिला ने बताया कि घर से थोड़ी की दूर पर 2 व्यक्ति सड़क पर खड़े थे. एक बाइक पर था जबकि दूसरा कुछ दूर पर खड़ा था. बाइक सवार व्यक्ति ने मुझे रोकते हुए कहा कि पीछे खड़ा व्यक्ति आपको बुला रहा है. फिर मैं पीछे खड़े व्यक्ति के पास गईं.  उसने खुद को पुलिस कर्मी बताया. उसने कहा कि बिष्टुपुर क्षेत्र में हत्या हुई है. ऐसे में गहने पहन कर घूमना ठीक नहीं है. इसके बाद महिला ने अपनी सोने की चैन, अंगूठी और कंगन उतर दिए. ठग ने गहनें एक कागज में मोड़कर महिला को थमा दी. लेकिन इसी बीच उसने गहने बदल दिए. घर पहुंचने के बाद महिला ने कागज खोला तो उसमें सिर्फ चूड़ी मिली. फिर मामला पुलिस तक पहुंचा. 

पुलिस की कार्रवाई शून्य
ठगी के ऐसे मामलों में पुलिस की कार्रवाई शून्य है. ठग कभी पुलिस कर्मी बन तो कभी साधु बनकर लोगों को ठग रहे है. करीब एक महीना पहले जुगसलाई में ठगों में एक पुरुष से पुलिस कर्मी बनकर गहनें ठग लिए. इसके अलावा साकची में भी साधु बनकर ठगों ने एक महिला को अपना शिकार बनाया था. दोनों मामलों में केस तो दर्ज हुआ लेकिन आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए.