जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): शनिवार की दिन रात शहर के बिष्टुपुर थाना स्थित डबल डाउन बार में दो गुटों के बीच हुई मारपीट मामले में पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है. हमलावरों ने पुलिस के सामने ही चाकू चलाया. जिसमें दो युवक हिमांशु और प्रत्यूष गंभीर रूप से घायल हो गए. एक युवक पुलिस को पीसीआर वैन में घुसकर बचने का प्रयास किया लेकिन हमलावरों ने युवक को पीसीआर वैन से बाहर खींच लिया और उसपर चाकू से कई वार किए. पीसीआर वैन में घुसकर युवक पर हमला किया गया.इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. फुटेज में हमलावर पुलिस के सामने ही चाकू से ताबड़तोड़ हमला करते दिख रहे है और पुलिस मूकदर्शक बनी है. इस दौरान पुलिस बेबस नजर आ रही है. पुलिस हमलावर को पकड़ने का प्रयास करती रही लेकिन इसमें पुलिस विफल रही. फुटेज से पता चला है कि हमलावरों ने हिमांशु पर एक के बाद एक कुल सात बार वार किया. उसे गंभीर चोट आई है. टीएमएच से उसे बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर कर दिया गया. उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं, प्रत्यूष नमक युवक का टीएमएच में इलाज चल रहा है. इस मामले में बिष्टुपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. दोनों घायल करनी सेना के सदस्य जा रहे हैं.
ये है मामला
डबल डाउन (डीडी) बार में शनिवार की देर रात दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी. छेड़खानी को लेकर शुरू हुए इस विवाद ने खूनी झड़प के लिया. बार के भीतर दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान खूब लात घुसे चले. इसके बाद बाउंसरों ने दोनों गुटों को बार से बाहर निकाल दिया. इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची. घटना के बाद के गुट के युवकों ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया. युवक अपने साथ चाकू लेकर वहां पहुंचे और दूसरे गुट के युवकों पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया. पुलिस भी मौके पर मौजूद रही लेकिन हमलावरों को रोक नहीं पाई. पुलिस के सामने ही दोनों घायल युवकों पर चाकू से कई वार किए गए. अब पुलिस इस मामले में केस दर्ज आगे की कार्रवाई कर रही है. लेकिन पुलिस के सामने ही चाकू लहराने की घटना से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए है.