Jharkhand

गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर प्रदर्शन

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):परसुडीह के गोलपहाड़ी से गोविंदपुर जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर हालत को लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. सड़क निर्माण में हो रही देरी और बदहाल सड़क की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया.

पढ़े क्या है लोगो का आरोप

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क पिछले चार वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़ी हुई है, लेकिन इसके निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है. लोगों का कहना है कि ठेकेदार और प्रशासन की लापरवाही के कारण क्षेत्र के लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई लोग सड़क हादसों में घायल हो चुके हैं, जबकि कुछ लोगों की जान भी जा चुकी है। इसके बावजूद जिला प्रशासन और संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है.

नालियों की स्थिति भी बेहद खराब

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि सड़क के साथ-साथ क्षेत्र की नालियों की स्थिति भी बेहद खराब है. जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है. स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क और नाली निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा.सड़क जाम के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में प्रशासन के आश्वासन के बाद स्थिति सामान्य हुई.स्थानीय लोग अब जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग कर रहे है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा