जमशेदपुर (Jamshedpur): पूर्वी सिंहभूम के बेरसोल थाना क्षेत्र से एक घटना सामने आई है जहाँ, सुबह मानुषमुड़िया-दारीशोल सड़क पर लुगाहारा के समीप एक हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया. गनीमत ये रही कि घटना के समय हाइवा में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.
जानकारी के अनुसार सुबह हाइवा मानुषमुड़िया-दारीशोल सड़क से गुजर रहा था. इसी दौरान लुगाहारा के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई, वहां हमेशा लोगों की आवाजाही और मौजूदगी रहती है. ऐसे में यदि दुर्घटना के समय वहां लोग मौजूद होते, तो हाइवा की चपेट में आने से गंभीर हादसा हो सकता था.इस घटना के बाद आसपास के लोगों के बीच संभावित खतरे को लेकर चर्चा तेज रही. हालांकि,स्थानीय लोगों के लिए यह राहत की बात है कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. नियमित आवाजाही वाले स्थान पर भारी वाहन का इस तरह पलटना सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा करता है.हाइवा किन परिस्थितियों में अनियंत्रित हुआ और दुर्घटना का वास्तविक कारण क्या था, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है. दुर्घटना के कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.
रिपोर्ट- अरुण बारीक