Jharkhand

न कोई तामझाम, न कोई VIP तेवर... टोटो सवारी के बाद खेत में धान रोपनी करती दिखीं पूर्णिमा विधायक दास , देखिए 

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास की बहू के साथ वर्तमान में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू आए दिन गंभीर मुद्दों को उठाती हुई नजर आती है. जहां एक ओर वह अपने क्षेत्र की महिलाओं की आवाज बुलंद करती है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय समस्याओं, जैसे नाली, पानी आदि को लेकर भी काफी गंभीर रहती है.लेकिन कभी-कभी वह अपने अनोखे अंदाज के कारण भी चर्चा में आ जाती है. कुछ दिन पहले ही वह अपने मायके छत्तीसगढ़ गई थीं, जहां टोटो में अपने बेटी के साथ सवारी करती हुई नजर आई थी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जहां लोगों ने उनकी सादगी की जमकर तारीफ की थी.वहीं, एक बार फिर विधायक पूर्णिमा दास साहू का एक अनोखा अंदाज चर्चा में है.

नए अंदाज में नजर आ रही है विधायक जी

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू इस बार नए अंदाज में नजर आ रही हैं, जहां वह ग्रामीण महिलाओं के साथ आम महिलाओं के वेश में खेतों में धान की रोपनी करती हुई दिखाई दे रही है.महिलाओं की कतार में खड़ी पूर्णिमा दास साहू को देखकर कहीं से भी ऐसा नहीं लगता कि वह किसी क्षेत्र की विधायक है. ऐसा लग रहा है मानो वह ग्रामीण महिलाओं में से ही एक हों. उनकी वेशभूषा बेहद साधारण है. उनके चेहरे पर मुस्कान साफ झलक रही है और धान की रोपनी करते हुए वह काफी खुश नजर आ रही है.उनकी सादगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह आए दिन महिलाओं के बीच एक आम महिला की तरह अपनी बात रखती हैं, जो उन्हें काफी खास बनाता है.

बिना किसी तामझाम खेत में उतर गई पूर्णिमा दास साहू

दरअसल विधायक पूर्णिमा दास साहू रांची से लौट रही थी. इसी दौरान तमाड़ के पास एनएच-33 के किनारे कुछ महिलाएं अपने खेत में धान की रोपनी कर रही थी. उन्हें देखकर विधायक भी उनके साथ खेत में उतर गईं और खुद धान की रोपनी करने लगी.विधायक को अपने बीच देखकर धान की रोपनी कर रही महिलाएं काफी खुश हो गई.विधायक को इस तरह खेत में काम करता देख सभी महिलाओं के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी.पूर्णिमा दास साहू जिस तरह धान की रोपनी कर रही थीं, उसे देखकर कहीं से भी नहीं लग रहा था कि वह एक विधायक हैं, बल्कि वह बिल्कुल एक आम ग्रामीण महिला की तरह दिखाई दे रही थी.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा