Jharkhand

Breaking: जमशेदपुर एसएसपी का बड़ा एक्शन, 43 ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor
Breaking: जमशेदपुर एसएसपी का बड़ा एक्शन, 43 ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): शहर में करनी सेना के नेता हिमांशु सिंह की पुलिस के सामने हत्या और शहर में बढ़ती अपराध के कारण जमशेदपुर पुलिस सवालों के घेरे में है. हिमांशु हत्याकांड के बाद से शहर में हेलमेट चेकिंग अब तक बंद है और पूरी पुलिस फोर्स अपराध रोकने में जुटी हुई है. इसी बीच एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ट्रैफिक पुलिस में तैनात 43 पुलिस पदाधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है. शहर में बढ़ते अपराध और थानों में पुलिस बल की कमी को दूर करने के लिए एसएसपी ने 43 पुलिस पदाधिकारियों को ट्रैफिक थाना से जिले के विभिन्न थाना, क्राइम कंट्रोल रूम ट्रांसफर किया है. कुछ पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस लाइन भेजा गया है. इसके अलावा सभी ट्रैफिक थानों से 5-5 सिपाहियों को भी विभिन्न थानों में भेजा गया है. ये वैसे पुलिस पदाधिकारी और जवान हैं जो लंबे समय से ट्रैफिक थानों में तैनात थे. सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नए थानों में योगदान देने को कहा गया है. एसएसपी की इस कार्रवाई से ट्रैफिक विभाग में हड़कंप मचा है.

क्राइम कंट्रोल में लगी है जमशेदपुर पुलिस
हिमांशु सिंह हत्याकांड और शहर में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर जमशेदपुर पुलिस एक्टिव है. रात भर पुलिस सड़कों पर अपराध रोकने के लिए दौड़ रही है. लेकिन थानों में पदाधिकारी और जवानों की कमी के कारण पेट्रोलिंग में परेशानी हो रही है. ऐसे में ट्रैफिक पुलिस में तैनात पुलिस पदाधिकारी और जवानों को एसएसपी ने थानों में स्थानांतरित किया है. ताकि थानों में पुलिस बल की संख्या बढ़े और अपराध पर रोक लगाने में आसानी हो. लेकिन इसके बाद भी शहर में क्राइम रोकना पुलिस के लिए चुनौती होगी. क्योंकि अपराधी रोज कहीं ना कहीं क्राइम कर रहे हैं.

देखिए स्थानांतरित 43 पुलिस पदाधिकारियों की सूची

पुअनि कामाख्या पासवान- यातायात थाना साकची से टेल्को थाना।
पुअनि रमेश कुमार पाण्डेय - यातायात थाना साकची से कागलपुर थाना।
सअनि खालिक अहमद अंसारी – यातायात थाना बिष्टुपुर से पटमदा थाना।
सअनि लाल बिहारी राम – यातायात थाना बिष्टुपुर से गालूडीह थाना।
सअनि नरेंद्र सिंह – यातायात थाना बिष्टुपुर से घाटशिला थाना।
सअनि प्रमोद कुमार सिंह-2 – यातायात थाना बिष्टुपुर से कोवाली थाना।
सअनि कौलेश्वर बास्की – यातायात थाना बिष्टुपुर से पोटका थाना।
सअनि भेषनंदन राय – यातायात थाना जुगसलाई से गोविंदपुर थाना।
सअनि रामलाल राम-1 – यातायात थाना जुगसलाई से साकची थाना।
सअनि जय कुमार दास – यातायात थाना जुगसलाई से जुगसलाई थाना।
सअनि सुंदर राम – यातायात थाना जुगसलाई से जुगसलाई थाना।
सअनि जितेंद्र कुमार-3 – यातायात थाना जुगसलाई से सीसीआर, साकची।
सअनि भीमसागर राम – यातायात थाना गोलमुरी से सीसीआर, साकची।
सअनि निर्भय कुमार सिंह – यातायात थाना गोलमुरी से सीसीआर, साकची।
सअनि रंजन कुमार – यातायात थाना गोलमुरी से बर्मामाइंस थाना।
सअनि कुमार विनय – यातायात थाना गोलमुरी से सीसीआर, साकची।
सअनि प्रभु राम – यातायात थाना गोलमुरी से सीसीआर, साकची।
सअनि अशेष कुमार पासवान – यातायात थाना मानगो से सीसीआर, साकची।
सअनि कामता प्रसाद सिंह – यातायात थाना मानगो से सीसीआर, साकची।
सअनि बृजेश सिंह – यातायात थाना मानगो से सीसीआर, साकची।
सअनि ख्रीस्त निकोदिम बेक – यातायात थाना मानगो से सीसीआर, साकची।
सअनि मोतीलाल – यातायात थाना मानगो से पुलिस केंद्र, गोलमुरी।
सअनि प्रमोद रजवार – यातायात थाना मानगो से सीसीआर, साकची।
सअनि ब्रजेश कुमार-2 – परिचारी प्रवर यातायात कार्यालय से सीसीआर, साकची।
सअनि बोधी रजक – परिचारी प्रवर यातायात कार्यालय से सीसीआर, साकची।
सअनि संजय कुमार-1 – यातायात थाना साकची से सीसीआर, साकची।
सअनि दिनेश कुमार नौनिया – यातायात थाना साकची से सीसीआर, साकची।
सअनि संतोष कुमार-1 – यातायात थाना बिष्टुपुर से साकची थाना।
सअनि अजीत कुमार राय – यातायात थाना बिष्टुपुर से गोलमुरी थाना।
सअनि शमशाद आलम – यातायात थाना जुगसलाई से पटमदा थाना।
सअनि नरेश कुमार राम – यातायात थाना गोलमुरी से घाटशिला थाना।
सअनि मो. औरंगजेब-1 – यातायात थाना मानगो से आजादनगर थाना।
सअनि दिलीप कुमार-1 – यातायात थाना मानगो से गोविंदपुर थाना।
पुअनि अरविन्द राय – यातायात थाना बिष्टुपुर से घाटशिला थाना।
पुअनि चेंगो राम पिंगुआ – यातायात थाना जुगसलाई से सुंदरनगर थाना।
पुअनि बाबूराम सिंह – यातायात थाना जुगसलाई से पुलिस केंद्र, गोलमुरी।
सअनि रामाकांत राम – यातायात थाना साकची से सीसीआर, साकची।
सअनि नरेश प्रसाद महतो – यातायात थाना साकची से श्यामसुंदरपुर थाना।
सअनि अर्चना कुमारी – यातायात थाना साकची से बिष्टुपुर थाना।
सअनि उमेश सिंह – यातायात थाना साकची से गुड़ाबांदा थाना।
सअनि पारस सिंह – यातायात थाना साकची से मुसाबनी थाना।
सअनि सुबोध कुमार – यातायात थाना साकची से कमलपुर थाना।
सअनि नरेंद्र कुमार – यातायात थाना साकची से डुमरिया थाना।