जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में अवैध शराब का बड़ा खेल उत्पाद विभाग ने बेनकाब किया है. एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में नकली शराब बनाने की मिनी फेक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है. हालांकि मौके से कोई पकड़ा नहीं गया. छापेमारी के पहले की तस्कर मौके से भाग निकले. मौके से कुल 88 लीटर नकली शराब बरामद किया गया है. इसमें 70 लीटर नकली रंगीन शराब तो 18 लीटर बोतलबंद शराब शामिल है. उत्पाद विभाग के इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा है. गुप्ता सूचना पर उत्पाद विभाग ने यह कार्रवाई सोमवार सुबह की.
जांच में पता चला है कि तुरियाबेड़ा में नकली शराब बिट्टू महतो द्वारा बनवाया जाता है. बिट्टू महतो शंकोसाई रोड नंबर 1 का रहने वाला है. उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उत्पाद विभाग को तुरियाबेड़ा में एक अर्धनिर्मित मकान में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री संचालित होने की सूचना मिली थी. जिसके तहत वहां छापेमारी की गई. जांच में पता चला है कि यहां नकली शराब बनाकर शराब को ब्रांडेड बोतल में भरा जा रहा था. इसे ऊँचे दामों में बाजार में बेचने की योजना थी. नकली शराब फैक्ट्री करीब एक माह से वहां चल रहा था. मौके से शराब निर्माण और पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली बड़ी मात्रा में सामग्री भी जब्त की है. विभिन्न ब्रांड के सीलिंग कॉर्क, बोतलों के ढक्कन, फ्रंट और रियर लेबल, कैरामेल बरामद किया गया.
