Jharkhand

जमशेदपुर के कदमा फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
जमशेदपुर के कदमा फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

जमशेदपुरJAMSHEDPUR):10 जून को जमशेदपुर के कदमा थाना के रामजनम नगर में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है जिसमे चार आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है.पुलिस ने इन आरोपियों के पास से देसी पिस्तौल, जिंदा कारतूस बरामद किए है. वहीं खोखे भी जब्त किए गए है.पुलिस के मुताबिक गिरफ़्तार आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है.

पढ़िये क्या है पूरा मामला

मामले की मिली जानकारी के मुताबिक 10 जून 2026 को कदमा के रामजनम नगर निवासी ऋषि नाग ने कदमा में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमे बताया था कि आयु कर्मकार और उसके कुछ साथियों ने मिलकर मारपीट की है. वही जान से मारने की नियत से फायरिंग भी की गई हैm मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम बनाई गई जिसकी वजह से इस मामले का ख़ुलासा जल्दी हो गया.

पुरानी रंजिश में हुई थी फायरिंग

पुलिस की जांच में इस बात का ख़ुलासा हुआ है कि आरोपियों और शिकायतकर्ता के बीच पुराना विवाद था और जिसकी वजह से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था.मामले में शामिल अन्य अरोपियों विशाल कर्मकार और सुमन लोहार उर्फ विराम लोहार को भी गिरफ़्तार कर लिया गया है.गिरफ़्तार आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

राजेश लोहार का पहले से आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राजेश लोहार का आपराधिक इतिहास भी रहा है.उसके खिलाफ पूर्व में आदित्यपुर और कदमा थाना में कई मामले दर्ज है. पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है तथा मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल जारी है.