Jharkhand

ब्रेन मलेरिया से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा की मौत, जांच की मांग

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor
ब्रेन मलेरिया से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा की मौत, जांच की मांग

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): पोटका स्थित पीएमश्री करतूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की एक छात्रा की मौत ब्रेन मलेरिया से होने का मामला सामने आया है. सानग्राम गांव में रहने वाली छात्रा लख्खी सरसर की मौत बुधवार की शाम अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई. इसके बाद से परिजनों में शोक की लहर है. परिजन और गांव वाले स्कूल पर सवाल खड़े कर रहे है. उन्होंने ने छात्रा की मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. इसके अलावा दोषियों पर भी कार्रवाई की मांग की गई है. गुरुवार को छात्र के शव का अंतिम संस्कार किया गया. गांव में शव यात्रा निकाली गई, जिसमें काफी लोग शामिल थे. इस दौरान सबकी आँखें नम थी. ग्रामीणों ने बताया कि लख्खी के माता-पिता का निधन पहले ही हो चुका है. इसके बाद बच्ची का नामांकन पीएमश्री करतूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कराया गया था. स्कूल में अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई. उसे तेज बुखार आने लगा. इसके बाद विद्यालय प्रबंधन ने पोटका सीएससी में छात्र को इलाज के लिए भर्ती कराया था. 

सदर अस्पताल किया गया रेफर

सीएचसी में इलाजरत छात्र की तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया. यहां भी उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया. यहां इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई. डॉक्टरों के अनुसार लख्खी ब्रेन मलेरिया से पीड़ित थी. छात्र की मौत के बाद जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विद्यालय की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए है. ग्रामीणों का कहना है कि इतने खर्च के बाद भी स्कूल में बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण नहीं है. जो चिंता का विषय है. समय रहते अगर छात्रा की उचित देखभाल की जाती तो उसकी जान बच सकती थी. ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि यह पता चल सके कि लापरवाही कहां हुई है. दोषियों पर भी कड़ी कार्रवाई करने की मांग ग्रामीणों ने की है.