Jharkhand

जमशेदपुर: एनएच पर अज्ञात वाहन की चपेट में आई बाइक, चांडिल के युवक की मौत

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. अज्ञात वाहन ने बाइक को अपने चपेट में ले लिया. वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक दूर जा गिरा. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना आजादनगर थाना क्षेत्र स्थित पारडीह में हुई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, युवक की बाइक भी पुलिस थाना ले आई. पुलिस पूरे घटना की जांच कर रही है.

बाइक सवार युवक की पहचान सरायकेला जिले के चांडिल निवासी मोहित दास के रूप में हुई. सूचना पर युवक के परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल था. बताया का रहा है कि युवक सुबह घर से जमशेदपुर आने के लिए बाइक लेकर निकला था. लेकिन बीच में ही सड़क हादसे में उसने जान गवां दी. बताया जा रहा है कि युवक के पिता का भी निधन हो चुका है. अब मोहित की मौत से परिवार सदमे में है. पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है.

स्थानीय लोगों के अनुसार घाटशिला की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया. बाइक सवार में हेलमेट भी नहीं पहना था, जो उसके मौत का कारण बना. इधर, घटना के बाद वाहन लेकर चालक मौके से भाग निकला. पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से वाहन का पता लगा रही है. मृत युवक चांडिल बाजार क्षेत्र का रहने वाला था. उसकी मौत से क्षेत्र में भी शोक की लहर है.